News hindi tv

Tourist Place : घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, वापस आने का नहीं करेगा मन

घूमने वालों के लिए अक्टूबर का महीने सबसे अच्छा है। क्योंकि इस महीने में मौसम अच्छा रहता है ना ही ज्यादा गर्मी होती है तो ना ही ज्यादा सर्दी होती है। पहाड़ियों में हल्की बारिश के कारण देखने के लिए खूबसूरत नजारा होता है। इन जगहों पर जाकर आप अपनी पर्यटन यात्रा को शानदार बना सकते हैं।

 | 
Tourist Place : घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, वापस आने का नहीं करेगा मन

NEWS HINDI TV, DELHI : भारत में घूमने के शौकिन लोगों की कमी नहीं है। कई लोग हर माह घूमने के लिए भारत के अलग-अलग शहरों का प्लान बनाते हैं। वहीं, कई लोग छह माह में एक बार जरूर अपने कामकाज से दूर कई घूमने के लिए निकल जाते हैं और खुली वादियों और साफ हवा में तलाश करते हैं उस सुकून की, जो उनके सारे तनाव को कम कर देता है। 

दार्जिलिंग-

दार्जिलिंग भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। इसके साथ ही यह सबसे ऊंचा हिल स्टेशन भी कहा जाता है। दार्जिलिंग एक ऐसा शहर है, जो कि अपनी खूबसूरत वादियों, घाटियों और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम हर समय खुशनुमा रहता है। हालांकि, यदि आप अक्टूबर में भारत में कई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दार्जिलिंग शहर एक बेहतर शहर है। यहां पर आपको टाइगर हिल, बतासिया लूप, हैप्पी वैली, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन और घूम मॉनेस्ट्री आदि पर्यटन स्थल घूमने के लिए मिल जाएंगे। 

अगर आप मानसून में कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में कूर्ग को जरूर शामिल करें। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्वर्ग के समान है। क्योंकि मानसून के दौरान यहां की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां आप चाय के बागान, हसीन और उसके आसपास बहने वाली नदियां, एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यू पॉइंट और पुष्पागिरी वन्यजीव अभयारण्य जैसी जगहों पर जा सकते हैं।


लाहौल-स्पीति-

यदि आप पहाड़ों में घूमने के शौकिन हैं, तो मानसून के बाद पहाड़ों में घूमने का आनंद ही अलग है। क्योंकि, इस समय पहाड़ों में घूमने पर रिस्क भी कम रहता है। इसके साथ ही अक्टूबर में बदलता मौसम यहां पर आपकी ट्रैकिंग और मोटर राइड को और भी आनंद से भर देता है।


हंपी-

आपने कर्नाटक के हंपी शहर के बारे में सुना ही होगा। यह शहर अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि भारत की यह जगह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। अक्टूबर में यहां घूमने का अलग ही मजा है।

.