News hindi tv

Tourist Places : अगर करना चाहते हैं खूबसूरत जगहों की सैर, तो भारत की इन जगहों पर दोस्तों के साथ घूमने की करें प्लानिंग

Best Tourist Places in india : अगर आप भी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ या अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों (such beautiful places of india)के बारे में बताने जा रहे जहां की सैर करके आपको मजा आ जाएगा। और आपकी यात्रा भी यादगार बन जाएगी। तो चलिए जान लेते हैं इन जगहों के नाम और लोकेशन...
 | 
Tourist Places : अगर करना चाहते हैं खूबसूरत जगहों की सैर, तो भारत की इन जगहों पर दोस्तों के साथ घूमने की करें प्लानिंग

NEWS HINDI TV, DELHI : Tourist Places : स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के लोगों का जीवन स्तर सबसे ऊंचा है। सरल शब्दों में कहें तो स्विट्जरलैंड के लोगों का जीवन स्तर सबसे अच्छा है। आल्प्स पर्वतों से घिरा यह देश खूबसूरती के मामले में टॉप पर है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक स्विट्जरलैंड घूमने (Tourists come to visit Switzerland) आते हैं। हालाँकि, कई पर्यटक लंबी यात्रा करने से कतराते हैं। काश उनके मन में यह बात होती! अगर मेरे देश में स्विट्जरलैंड जैसी कोई जगह होती तो मैं एक बार वहां जरूर जाता। अगर आप भी भारत में स्विट्जरलैंड की सैर (trip to switzerland) करना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने (visit beautiful places) जरूर जाएं। आइए, इन जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

 

1. लेह (Leh):

लेह और लद्दाख शांति और सौहार्द के लिए (Leh and Ladakh are known for peace) जाने जाते हैं। लेह में दर्जनों बौद्ध मठ हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इसके अलावा लेह माउंटेन बाइकिंग के लिए भी जाना जाता है। लेह में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने (tourist visit) आते हैं। अगर आप भारत में स्विट्जरलैंड जाना चाहते हैं तो लेह जरूर जाएं।

2. दार्जिलिंग (Darjeeling):

दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती (Natural beauty of Darjeeling) के लिए जाना जाता है। इसके लिए दार्जलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। बरसात के मौसम में दार्जलिंग की खूबसूरती देखने लायक रहती है। चारों तरफ हरियाली फैली रहती है। उस समय दार्जलिंग बिल्कुल स्विट्जरलैंड की तरह दिखता है। इसके अलावा, अन्य मौसम में भी पर्यटक दार्जलिंग घूमने आते हैं।

3. मनाली (Manali):

अगर आप राफ्टिंग के शौकीन हैं तो मनाली जा सकते हैं। शिमला के बाद यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। मनाली में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। खासकर, गर्मियों के दौरान पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। मनाली की खूबसूरती देखने लायक है. चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा मनाली बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा दिखता है।

4. कश्मीर (Kashmir):

खूबसूरती की बात करें तो कश्मीर पहले स्थान पर है। कश्मीर को उसकी खूबसूरती के लिए धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। कश्मीर में कई खूबसूरत जगहें (such beautiful places of india) हैं. जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं. ट्यूलिप गार्डन और डल झील प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।