News hindi tv

Toyota ला रहा है लैंड क्रूजर जैसी धासू SUV, कीमत होगी बस इतनी सी, जानिए कब होगी लॉन्च

Toyota Smaller Land Cruiser : लैंड क्रूजर टोयोटा सबकी चहेती कार है। कंपनी अब इस कार का एक नए लुक में पेश करने वाली है। इस कार को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। कंपनी ने कार की कीमत भी काफी कम रखी है। आइए जानते है इस खबर मे विस्तार से-

 | 
Toyota ला रहा है लैंड क्रूजर जैसी धासू SUV, कीमत होगी बस इतनी सी, जानिए कब होगी लॉन्च

NEWS HINDI TV, DELHI : विभिन्न वैश्विक बाजारों में उपलब्ध लैंड क्रूजर टोयोटा की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक है। यह अपनी बेहतर निर्माण गुणवत्ता और ऑफ रोडिंग क्षमताओं के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे और लोगों तक पहुंचाने के लिए टोयोटा लैंड क्रूजर का एक छोटे और सस्ते वैरिएंट पर काम कर रही है। टोयोटा लैंड क्रूजर के छोटे वर्जन को मार्केट में बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इसकी कीमत कंपनी की बिग लैंड क्रूजर एसयूवी से लगभग 20,000 अमेरिकी डॉलर यानी कि लगभग 16.60 लाख रुपये तक कम होगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

लैंड क्रूजर मोटे तौर पर अभी तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 300-सीरीज, क्लासिक 70 सीरीज और प्राडो लाइट-ड्यूटी वैरिएंट शामिल हैं। छोटे साइज की प्राडो को 250 सीरीज से बदलने की योजना है। यह जल्द ही उत्तरी अमेरिका में उपलब्ध होगी। टोयोटा 7-सीटर लैंड क्रूजर SE इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट जैसे अन्य मॉडलों पर काम कर रही है। यह जापान मोबिलिटी शो 2023 में शुरू होने वाला है।

2024 के अंत तक उपलब्ध होगा नया वैरिएंट 

इस साल की शुरुआत में जब लैंड क्रूजर 250 को अनवील किया गया था, तब टोयोटा ने एक नए ऑफ-रोड केंद्रित, छोटे आकार के वाहन के बारे में संकेत दिए थे। नई रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि लैंड क्रूजर का यह नया वैरिएंट 2024 के अंत तक उपलब्ध हो सकता है।

बेबी लैंड क्रूजर का नाम क्या होगा?

यह देखना दिलचस्प होगा कि टोयोटा छोटी लैंड क्रूजर के लिए क्या नाम चुनती है। इससे पहले 'लैंड हॉपर' नाम को लेकर अटकलें थीं। हालांकि, यह तीन व्हील्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट बन गया था। अन्य नामों में एफजे क्रूजर या एफसी क्रूजर जैसे वैरिएंट शामिल हैं। दूसरा नाम जो समझ में आता है वह है 'कॉम्पैक्ट क्रूज़र'। यह पहले ईवी कॉन्सेप्ट से जुड़ा था।


डिजाइन कैसी होगी?

बेबी लैंड क्रूजर 2024 लैंड क्रूजर के साथ-साथ कॉम्पैक्ट क्रूज़र ईवी कॉन्सेप्ट की डिज़ाइन से इंस्पायर हो सकती है। इसमें एक बॉक्सी सिल्हूट होगा, जिसमें प्रमुख बम्पर, मोटी बॉडी क्लैडिंग और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर टायर जैसी खासियत होगी।

पावरट्रेन ऑप्शन

लैंड क्रूज़र का छोटा वैरिएंट ICE और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगा। बाद में इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए कई इंजन ऑप्शन पर विचार किया जा सकता है। 

 कीमत क्या होगी?

2024 लैंड क्रूज़र संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग $55,000 में उपलब्ध होगी। इसकी तुलना में छोटे लैंड क्रूज़र को उत्तरी अमेरिका में लगभग $30,000 से $35,000 में पेश किया जा सकता है।