News hindi tv

TVS के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की धड़ाधड़ हो रही बिक्री, सिंगल चार्ज पर 100 KM की रेंज

TVS Iqube EV sales details in hindi : कार खरीदने वालों कि तरह दोपहिया वाहन खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। और वाहन निर्माता कंपनी TVS का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। और हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपकों बता दें कि इस स्कूटर की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) सिंगल चार्जिंग में 100 किलोमीटर की रेंज देता है। जानिए इस स्कूटर की कीमत और फीचर्स के बारे में...
 | 
TVS के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की धड़ाधड़ हो रही बिक्री, सिंगल चार्ज पर 100 KM की रेंज

NEWS HINDI TV, DELHI : TVS पेट्रोल और ईवी दोनों सेगमेंट में स्कूटर पेश करता है। TVS iQube EV कंपनी का इलेक्ट्रिक इंजन (electric engine) वाला स्मार्ट स्कूटर है। यह स्कूटर 1.47 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर (TVS iQube EV price) उपलब्ध है।


आपको बता दें कि इसमें अलॉय व्हील और साधारण हैंडलबार है। और अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 में कुल 1.89 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 2023 इसी अवधि में इसके 96654 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।


5 घंटे में होता है फुल चार्ज:

जानकारी के लिए बता दें कि TVS Iqube EV 2020 जनवरी में लॉन्च हुआ था। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलता है। इसकी सीट हाइट 770 mm रखी गई है, यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

साल दर साल कितना बिका TVS Iqube EV :-

फाइनेंशियल ईयर                   संख्या
2020                                  62 (जनवरी से मार्च)
2021                                  1061
2023                                96654
2024                              1.89 लाख

TVS Iqube EV में मिलते है ये फीचर्स:-

  • स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है।
  • TVS के इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है।
  • इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है।
  • स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील है।
  • बाइक का धाकड़ इंजन 3000 W का पावर देता है।


दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन:

TVS Iqube EV में दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक आते है। इस स्टाइलिश स्कूटर (stylish scooter) में U शेप LED DRL दिए गए हैं। इसमें चौड़ी और आरामदायक सीट है। स्कूटर में बड़ा फुटबोर्ड, लगेज हुक, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kW दो बैटरी पैक आते है।