News hindi tv

UP City : टॉप 10 स्मार्ट सिटी में शामिल हुए यूपी के ये 2 शहर, आइए जानते हैं...

UP City : यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। दरअसल यूपी के टॉप 10 स्मार्ट सिटी में यूपी के ये 2 शहर भी शामिल हुए है... आइए नीचे खबर में चेक करते है कौन-कौन से शहर है लिस्ट में शामिल। 
 | 
UP City : टॉप 10 स्मार्ट सिटी में शामिल हुए यूपी के ये 2 शहर, आइए जानते हैं...

NEWS HINDI TV, DELHI:  देश के 100 स्मार्ट शहरों में पहली बार कानपुर स्मार्ट सिटी टॉप टेन में शामिल हो गई है। स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कानपुर को 10वीं रैंक मिली है। यूपी में आगरा और वाराणसी के बाद अपना शहर तीसरे पायदान पर है। पहली बार स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को पूरा करने में कानपुर को 180 में से 153.93 अंक मिले हैं।

 


दूसरे विभागों द्वारा कराए जाने वाले स्मार्ट सिटी के कार्यों में 60 में पूरे 60 अंक मिले। फंड का इस्तेमाल करने में 40 में 40 और पिछले माह भी रकम खर्च करने में 20 में पूरे 20 अंक मिले हैं। 

 

 

नानाराव पार्क में स्वीमिंग पूल के आधुनिकीकरण का कार्य पूरा होने से रैंकिंग में बड़ी उछाल आई है। इसका कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी हो चुका है। चुनाव के बाद इस पूल का शुभारंभ करने की तैयारी है। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के मुताबिक देश के स्मार्ट मिशन शहरों की ताजा रैंकिंग जारी हुई है। उसमें कानपुर को 10 वीं रैंकिंग मिली है। कुछ ही परियोजनाओं का कार्य पूरा होना रह गया है। जल्द ही पूरा किया जाएगा।


आंकड़ों पर नजर-

 


- यूपी में आगरा और वाराणसी के बाद तीसरी रैंक
- फंड का इस्तेमाल और निर्माण करने में भी पूरे अंक
- 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी, पहले कानपुर की थी 16 वीं रैंक


टॉप टेन शहरों की रैंकिंग-


शहर     रैकिंग
सूरत      1
आगरा     2
भोपाल     3
अहमदाबाद  4
वाराणसी    5
तुमकुर     6
मदुरै      7
उदयपुर    8
वेल्लोर    9
कानपुर    10


प्रमुख परियोजनाएं-


- इंटीग्रेटेड सिटी कमांड सेंटर-300 करोड़
- इलेक्ट्रिसिटी स्कॉडा-46.35 करोड़
- वॉटर सप्लाई स्कॉडा-32.48 करोड़
- मॉडर्न सॉलिड वेस्ट कलेक्शन-46.3 करोड़
- नानाराव पार्क का उन्नयन-10.23 करोड़
- पालिका स्पोर्टस काम्पलेक्स 42.44 करोड़
- कारगिल पार्क का सुंदरीकरण-4.58 करोड़
- नानाराव पार्क स्वीमिंग पूल-14.44 करोड़
- ग्रीन पार्क में विजिटर गैलरी-4.61 करोड़
- फूलबाग में प्रोजेक्शन मैपिंग-7.79 करोड़
- कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग-47.83 करोड़
- चुन्नीगंज कन्वेन्शन सेंटर-95.1 करोड़
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (पार्ट-2)-12 24 करोड़
- स्मार्ट रोड- 32 करोड़, बस चार्जिंग स्टेशन-12 करोड़