News hindi tv

Delhi की इन 8 जगहों पर रात के 1 बजे तक कर सकते हैं मौज मस्ती, देखने लायक होती है रौनक

Delhi Night Life : घूमने वालों के लिए दिल्ली टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। यहां पर घूमने के लिए लोग विदेशों आते हैं। शाम होते ही दिल्ली की इन आठ जगहों पर माहौल रंगीन हो जाता है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ रात के एक बजे तक चिल्ल कर सकते हैं।

 | 
Delhi की इन 8 जगहों पर रात के 1 बजे तक कर सकते हैं मौज मस्ती, देखने लायक होती है रौनक

NEWS HINDI TV, DELHI : नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों को देखकर हमारे मन में यही ख्याल आता है कि यहां देखने के लिए बस इमारतें हैं और छोटे-बड़े मॉल्स हैं। लेकिन कभी आपने शहर को रात के समय देखा है? रात में चमचमाती लाइट्स में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है।

अगर हम रात में घूमने की बात करें, तो 10 बजे के बाद भी यहां देखने के लिए काफी कुछ खुला रहता है। पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए ऐसी शांत और मजेदार जगह यकीनन आपके अनुभव को बेहतरीन बना देंगी। तो चलिए फिर दोस्तों को आज ही तैयार करिए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों पर निकल पड़िए।

इंडिया गेट का लें मजा

दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं। इंडिया गेट के सामने लगे आइसक्रीम के ठेले से आइसक्रीम ले सकते हैं, यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

मुरथल भी जा सकते हैं


दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है।

पंडारा रोड भी जाएं

दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।

जैन चावल वाला

कनॉट प्लेस में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।

राजिंदर दा ढाबा

सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है, और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।