News hindi tv

7th Pay Commission : इन कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 4 फ़ीसदी DA के साथ मिलेगा 21 महीने का एरियर

DA Hike news : हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जरूरी अपडेट आया हैं। आपको बता दें कि सरकार के फैसले से सरकारी कर्मचारियों की मौज हो गई। दरअसल, कई राज्यों में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी गई हैं। अब इन कर्मचारियों को 4 प्रतिशत DA के साथ 21 महीने का एरियर भी मिलेंगा। इससे जुड़ा पूरा अपडेट जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
 | 
7th Pay Commission : इन कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब 4 फ़ीसदी DA के साथ मिलेगा 21 महीने का एरियर

NEWS HINDI TV, DELHI: केंद्रीय कर्मचारियों को साल की पहली छमाही यानी जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि सरकार 15 मार्च के बाद पहली छमाही के भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दे। इस बीच, अलग-अलग राज्य की सरकारों ने अपने कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों के भत्ते को बढ़ाया है।  

जानिये कितना बढ़कर मिलेगा महंगाई भत्ता: 

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) सरकार ने DA में चार फीसदी बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2022 से लागू होगी। इसी के साथ राज्य कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। वहीं, राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2022 से एरियर में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा। मतलब ये कि कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ कुल 21 महीने का भत्ता मिलेगा।

गुजरात सरकार ने भी लिया था फैसला:

इससे पहले गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते (DA) पर तोहफा दिया था। बीते गुरुवार को गुजरात सरकार ने डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के साथ गुजरात सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई, 2023 से प्रभावी है।

इसका मतलब हुआ कि राज्य कर्मचारियों को पिछले आठ महीनों का एरियर मिलेगा। DA में बढ़ोतरी (Increase in DA) के फैसले से राज्य सरकार के लगभग 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (national pension system) में अपना योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है जबकि राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का कितना होगा भत्ता: आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में भत्ता 46 फीसदी है।