News hindi tv

Bank of Baroda ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, जानिए कितने दिन की एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

Bank of Baroda : FD में निवेश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर। आपको बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा दिया है। इस दिन से नई ब्याज दरें लागू हैं। तो ऐसे में अगर आप भी अपना पैसा एफडी में इनवेस्ट करना चाहते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की नई ब्याज दर जान लेनी चाहिए। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कि ये बैंक कितने दिन की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
 | 
Bank of Baroda ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, जानिए कितने दिन की एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

NEWS HINDI TV, DELHI: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा ( BOB FD Rates ) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। ये नई दरें 15 फरवरी 2024 से लागू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि FD निश्चित आय और कैपिटल प्रोटेक्शन प्रदान करता है, यही वजह है कि यह इंवेस्टमेंट का लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉज़िट पैसों की अल्पकालिक ज़रूरतों को पूरा करने और आपातकालीन और रिटायरमेंट के बाद आय का एक मुख्य स्त्रोत बनता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda ) ने एक साल से 400 दिन और 400 दिन से 2 साल तक की एफडी( FD interest rates ) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।बैंक ने सिर्फ इन दो पीरियड की एफड( BOB FD interest rates )  पर ब्याज 0.10 फीसदी बढ़ाया है। अब इन दोनों एफडी पर 6.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है जो पहले 6.75 फीसदी था।

BOB की FD पर ब्याज दरें (2 करोड़ रुपये से कम की एफडी( interest on FD )पर ब्याज दरें)-


7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.10 प्रतिशत


181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत


211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.65 प्रतिशत


271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

1 साल - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.35 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.85 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.00 प्रतिशत

10 साल से अधिक (कोर्ट ऑर्डर स्कीम) - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

399 दिन (बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम) - आम जनता के लिए: 7.16 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन( senior citizen FD Rates ) के लिए: 7.65 प्रतिशत