News hindi tv

DA News : सरकार ने कर्मचारियों को किया खुश, DA में कर दी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

DA News : सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक अपडेट जारी किया है जिसमें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार ने 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से......

 | 
DA News : सरकार ने कर्मचारियों को किया खुश, DA में कर दी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

NEWS HINDI TV, DELHI : केंद्रीय कर्मचारियों (central staff) को महंगाई भत्ता यानी DA का इंतजार है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) की सरकार ने वन निगम के कर्मचारियों के DA को बढ़ा दिया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने वन निगम के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने को मंजूरी दे दी।

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 213वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने निगम के उन पात्र कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने को भी मंजूरी दे दी, जिन्होंने दिहाड़ी श्रमिकों के रूप में चार साल की सेवा पूरी कर ली है।


निदेशक मंडल ने वर्ष 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है, जिससे लगभग 253 कर्मचारियों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन निगम को मजबूत कर इसे आत्मनिर्भर एवं लाभकारी संगठन बनाने में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि वन निगम में कर्मचारियों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए 100 वन मित्रों की नियुक्ति की जाएगी।


When Will Employees Get Their 7th Salary?

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर महंगाई भत्ते का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि से पहले सरकार भत्ते में इजाफे का ऐलान कर देगी। कर्मचारियों को दूसरी छमाही के लिए 3 प्रतिशत भत्ता बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा।