News hindi tv

Gold Rate : जबरदस्त गिरावट के बाद एकदम बढ़ गए सोने के रेट, जानिये कितने में मिलेगा 10 ग्राम

Gold and Silver Price November 2023 : पिछले कुछ दिनों में सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने चांदी का ताजा भाव...

 | 
Gold Rate : जबरदस्त गिरावट के बाद एकदम बढ़ गए सोने के रेट, जानिये कितने में मिलेगा 10 ग्राम

NEWS HINDI TV, DELHI : आज सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,700 रुपये है। बीते दिन 55,600  भाव था. यानी दाम बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 60,640 रुपये थी. आज दाम बढ़े हैं।


लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम      55,700 रुपये है. राजधानी में  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 60,640 है।

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-  55,700
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,750 

नोएडा में सोने के भाव

 55,700  (22 कैरट)
60,750 (24 कैरट)

लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है. आज एक किलो चांदी का रेट 73,000. वहीं, ये दाम कल 72,400 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दाम  बढ़े हैं।


जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता


ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।