News hindi tv

Kaam Ki Baat: बेड पर बिछते ही बर्फ की तरह ठंडी हो जाती है ये चादर, कमरे में एसी लगाने का झंझट खत्म

मार्च का महीना लगते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी चादर के बारे में बताने जा रहे है। जिसे बिछाने के बाद चादर बर्फ की तरह ठंडी हो जाती है।
 | 
Kaam Ki Baat: बेड पर बिछते ही बर्फ की तरह ठंडी हो जाती है ये चादर, कमरे में एसी लगाने का झंझट खत्म

News Hindi TV: दिल्ली, गर्मियों के मौसम का आगाज हो चुका है। अगर आप AC या Cooler खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको नए तरीके की एक चादर बताने जा रहे हैं। इस चादर की खासियत सबसे अलग हैं। साथ ही गर्मियों के मौसम में तो इसकी इतनी ज्यादा डिमांड हो जाती है कि स्टॉक ही नहीं मिलता है। लेकिन आपको इसे खरीदने से पहले बेसिक चीजों के बारे में जान लेना चाहिए-

Cooling Gel Mattress को आप Amazon से भी ऑर्डर कर सकते हैं। इनकी कीमत बहुत कम होती है। एवरेज कीमत की बात करें तो इन्हें 700-900 रुपए के बीच में खरीदा जा सकता है। इसमें एक अलग प्रकार का Gel होता है जो इस चादर को कूल करने में काफी मदद करता है। साथ ही इस पर लेटने के साथ ही आपको काफी ठंडक भी महसूस होने लगती है। यही वजह है कि कई लोग इस पहले ही ऑर्डर भी कर देते हैं।


Mattress बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि इसे कूल होने के लिए किसी पंखे या कूलर की जरूरत नहीं होती है। बस आपको सिंपल इसे बिछाना होता है। याद रहे इसे जमीन पर बिछाने से बचना चाहिए। लेकिन इसे बेड पर किसी भी चादर या गद्दे के ऊपर बिछाकर लेटा जा सकता है। ये काफी आरामदायक भी साबित होती है। क्योंकि गर्मियों में बॉडी को ठंडक चाहिए होती है और ये चादर यही देती भी है।

क्या है खासियत-

खासियत की बात करें, इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें किसी प्रकार का कोई पंखा नहीं लगा हुआ है। यही वजह है कि ये काम करते हुए कोई आवाज या वाइब्रेशन भी नहीं करती है। आमतौर पर जब भी आप किसी बेड शीट या गद्दे पर लेटते हैं तो वह गर्म हो जाता है, लेकिन इस Mattress के साथ बिल्कुल अलग है। ये उल्टा कूल होना शुरू हो जाती है। यही वजह है कि गर्मियों के दिनों में इससे पूरी बॉडी को कूलिंग मिलती है।