News hindi tv

Petrol-Diesel Price : इन राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

Petrol-Diesel Price Today : देशभर में 14 दिसंबर के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। आज के ताजा भाव में कहीं भी गिरावट देखने को नहीं मिली हैं। इसी के चलते आपको बता दें कि कुछ जगहों पर भाव में बदलाव आया हैं। आइए जानते हैं आपके शहर ताजा भाव...
 | 
Petrol-Diesel Price : इन राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

NEWS HINDI TV, DELHI: Petrol-Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही क्रूड के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो लेकिन भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई गिरावट या कमी नहीं देखने को मिल रही है. भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के भाव अभी भी समान हैं और वहां कोई बदलाव नहीं किया गया है.

14 दिसंबर के लिए देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों वाली ताजा लिस्ट को जारी कर दिया है और आज भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि सरकार का कहना है कि आने वाले समय में अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे स्थिर रहता है तो बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल के भाव में संशोधन किया जा सकता है. 

कुछ राज्यों में बदला है दाम -

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन कुछ राज्यों ने VAT में बढ़ोतरी का ऐलान किया था जिसके बाद वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का सा बदलाव हुआ है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत दूसरे राज्य शामिल हैं. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से तेल के भाव में कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली समेत इन महानगरों का हाल -

शहर         पेट्रोल        डीजल

दिल्ली        96.72         89.62

बेंगलुरु        101.94        87.89

लखनऊ        96.57         89.76

नोएडा        96.79        89.96

गुरुग्राम        97.18        90.05

चंडीगढ़        96.20        84.26

पटना        107.24        94.04

OMCs जारी करती हैं दाम -

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं. 

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.