News hindi tv

RBI rules : लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, आरबीआई की इन शर्तों को पूरा करने पर घर बैठे मिलेगा लोन

Cibil Score : अगर आप भी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं। तो बैंक सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर चेक करता है। इसी के आधार पर यह तय होता है कि आप लोन देने के योग्य है या नही। आपको बता दें कि RBI के कुछ ऐसे नियम व शर्तों हैं। जिससे कि आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। इससे जुड़ा पूरा अपडेट जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
 | 
RBI rules : लोन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, आरबीआई की इन शर्तों को पूरा करने पर घर बैठे मिलेगा लोन

NEWS HINDI TV, DELHI: अगर आप भी लोन लेना चाहते है और सिबिल स्कोर चेक किया, लेकिन वह था डाउन और इस कारण आपको लोन नहीं मिल पाया, ये समस्या तकरीबन 10 में से 6 भारतीयों के साथ देखी जा रही है। तो आज का आर्टिकल सिबिल स्कोर (Cibil Score) पर रहेगा। आपको बताएंगे कि ये स्कोर होता क्या है? अगर ये कम है तो उसको कैसे बढ़ाया जाए? साथ में एक अच्छे सिबिल स्कोर से क्या फायदा आम नागरिक को मिलता है?

क्या होता है सिबिल स्कोर?

 
सबसे पहले  ये जान लेना जरूरी है कि आखिर क्या होता है सिबिल स्कोर (Cibil Score) ? सिबिल स्कोर वह स्कोर है जो आपकी गुणवत्ता को बताता है, कि आप लोन कितने समय में चुका पा रहे हैं। यानी आपकी हिस्ट्री। अगर आपने कोई लोन लिया था और उसे सही समय पर चुका दिया तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा रहेगा। अगर आपने पहले कभी लिए लोन को समय से नहीं चुकाया उसकी ईएमआइ डिले करीं तो आपका सिबिल स्कोर डाउन रहता है। जिससे आप आगे लोन लेने जाते हैं तो बैंक आपको शक की निगाहों से देखते हैं।

सिबिल स्कोर के खराब होने पर क्या करें?

अब सवाल यह उठता है कि सिबिल स्कोर यदि खराब है तो उसे कैसे सुधारा जाए (How to improve bad CIBIL score)? अगर आपने पास्ट में लोन लेकर कोई गलतियां की हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने खराब हुए सिबिल स्कोर को आसानी से सुधार सकते हैं। उसके लिए आपको एक छोटा-मोटा लोन लेना होगा। उसकी EMI सही टाइम से चुकानी होगी। अगर आप एडवांस पे कर सके तो और ही अच्छा है। इसके बाद आपका सिबिल स्कोर धीरे-धीरे खुद-ब-खुद सुधारने लगेगा।

सिबिल स्कोर खराब होने के ये हैं नुकसान:

क्या आप जानते है कि अगर आपका (bad CIBIL score) है तो क्या नुकसान होते हैं? मान लीजिए आपका सिबिल स्कोर 350 का है जो की अमूमन 750 से 900 के बीच में परफेक्ट माना जाता है। 900 के करीब जितना सिबिल स्कोर आपका रहेगा उतना बैंक आपको आसानी से लोन दे पाएंगे, साथ ही आपसे ब्याज भी ज्यादा नहीं वसूली जाएगी। तो अच्छा सिबिल स्कोर (good CIBIL score) रखने के फायदे अनेक हैं।

सिबिल स्कोर के लिए बदल दिए कई नियम:

आरबीआई ने एनबीएफसी बैंक (NBFC Bank) को चेतावनी देते हुए कहा है कि समय-समय पर अपने ग्राहकों को सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी देते रहें, जिससे ग्राहक लोन को पूरा करने में कोई देरी न करें। साथ में आरबीआई ने फरमान सुनाया है कि सभी एनबीएफसी बैंक किसी भी समस्या का निपटारा 30 दिन के अंदर करें, नहीं तो 100 रुपए रोजाना का जुर्माना देना होगा।