News hindi tv

UP news : यूपी के किसानों की हो गई मौज, सरकार ने खातों में भेजे 10145 करोड़ रुपये

relief UP farmers : यूपी के किसानों के लिए बड़ी खबर आई हैं। आपको बता दें कि सरकार ने UP के किसानों की बल्ले - बल्ले कर दी हैं। दरअसल, सात लाख 37 हजार से ज्यादा किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। ऐसे में सरकार ने किसानों के खाते में 10145 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया है। जानिए इससे जुड़ा पूरा अपडेट...
 | 
UP news : यूपी के किसानों की हो गई मौज, सरकार ने खातों में भेजे 10145 करोड़ रुपये

NEWS HINDI TV, DELHI: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निरंतर यह खरीद जारी है। साथ ही किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है। योगी सरकार किसानों को राहत देते हुए इनके खाते में 10145 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी करवा चुकी है।

सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर उन्हें परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है। 
सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित 

अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 690480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 4271832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। यूपी के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।

बरेली के 17021 किसानों के खाते में पहुंची रकम

योगी सरकार ने पूरे यूपी के किसानों से धान की खरीद की है। इसके बाद उनके खाते में भुगतान भी भिजवाना शुरू कर दिया है। बरेली की बात करें तो यहां के 17021 किसानों से शासन ने धान की खरीद की थी। सरकार ने इन सभी किसानों के खाते में करीब 25115 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी है।