Bhojpuri Video : हौले हौले पर अक्षरा सिंह ने किया गजब का डांस

NEWS HINDI TV, DELHI : Akshara Singh New Reel : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह हर तरफ छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की भी कोई भी तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगता है। यही वजह से अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें वो गजब का डांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा का ये वीडियो इंटरनेट जगत में धूम मचा रहा है।
अक्षरा सिंह का डांस देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
सामने आए वीडियो में अक्षरा सिंह स्टाइलिश आउटफिट में बोल्ड डांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह का अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। जहां एक यूजर ने अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'अक्षरा जी आपकी आपकी अदाएं, मार ही डाला।' वहीं दूसर ने लिखा, 'बहुत हॉट हो आप।' एक अन्य ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री आपकी वजह से ही इतनी लोकप्रिय है।'
बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुकी हैं भोजपुरी की क्वीन
बताते चलें कि अक्षरा सिंह फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। बिग बॉस ओटीटी करने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस शो में आने के बाद अक्षरा सिंह को अलग पहचान मिली थी। मालूम हो कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख सभी लोग खुशी से खिलखिला उठते हैं।