News hindi tv

Today Horoscope: आज इन राशि वाले लोगों का बन सकता है धार्मिक यात्रा का योग, जानें आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज बृहस्पतिवार का दिन इन लोगों के लिए शुभ होने वाला है। इन लोगों के लिए आज के दिन धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। कुछ लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। चलिए जान लेते हैं आज के दिन का सभी राशि वाले जातकों का राशिफल.

 | 
Today Horoscope: आज इन राशि वाले लोगों का बन सकता है धार्मिक यात्रा का योग, जानें आज का दैनिक राशिफल

NEWS HINDI TV, DELHI : हिंदू धर्म में राशियों का काफी ज्यादा महत्व होता है, राशि के हिसाब से लोग अपना काम करते हैं, आज 11 जनवरी दिन बृहस्पतिवार है। आज का दिन किन राशि( horoscope today ) वालों के लिए अच्छा होने वाला है, किसे सावधानी बरतनी है जानते हैं। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का भाग्य। चलिए जान लेते हैं दैनिक राशिफल( aaj ka rashifal )...

मेष राशि:


मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होगा। बिजनेस के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य( Health ) काफी ज्यादा अच्छा रहेगा। 


वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन  उतार- चढ़ाव वाला होगा। मौसम बदलने का असर पड़ सकता है। घर पर मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। 


मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लोगों के लिए का दिन बेहतरीन होगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस भी अच्छा रहेगा, किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। 


कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों के लिए भी आज दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट - कचेहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में नया अवसर मिलेगा।


सिंह राशि:

सिंह राशि के जातकों के लिए भी आज दिन मिला - जुला होगा। कहीं पर धार्मिक यात्रा( religious tours )  का योग बन रहा है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने वाला होगा। परिवार में अचानक से कोई समस्या दस्तक दे सकती है। 


तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। रहन - सहन में दिक्कत होगी जिंदगी में भाग दौड़ बना रहेगा।


वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक संकट से उबरने में बल मिलेगा। कहीं पर दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।


धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा होने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे संकेत मिलने की उम्मीद है।  परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।


मकर राशि:

मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन निगेटिव होगा, किसी भी काम को करने जा रहे हैं तो सोच विचार करके कदम उठाएं।


कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


मीन राशि:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। हालांकि सेहत में सुधार आने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में अपने साथ के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।