News hindi tv

Nightlife In Noida : शाम होते ही नोएडा की इन 3 जगहों पर लग जाता है युवाओं का जमावड़ा, गहरी रात होते और ज्यादा रंगीन हो जाता है माहौल

Best Nightlife In Noida : दिल्ली एनसीआर की नाइटलाइफ तो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। युवाओं में यहां की नाइटलाइफ का काफी क्रेज़ है। और अगर देर रात तक घूमने-फिरने की बात की जाए तो ऐसा करना किसे पसंद नही है। ऐसे में हम आपको दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जहां की नाइटलाइफ आपको बहुत पसंद आएंगी। आइए जानते है इन पब और रेस्टोरेंट के बारे में जिनकी नाइटलाइफ का मजा ही कुछ अलग है। 

 | 
Nightlife In Noida : शाम होते ही नोएडा की इन 3 जगहों पर लग जाता है युवाओं का जमावड़ा, गहरी रात होते और ज्यादा रंगीन हो जाता है माहौल

NEWS HINDI TV, DELHI : पूरे उत्तर प्रदेश में नोएडा शहर (Noida city) नाईट लाइफ के लिए बेहद खास बन गया है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के मूड़ में आने वाले लोगों के लिए नोएडा एक ऐसा शहर है जहां ड्रिंक और डीजे के साथ खूब मौज-मस्ती की जा सकती है। नोएडा की नाईट लाइफ (Noida night life) आज युवाओं के बीच काफी फेमस हो रही है। नोएडा में 5 जगहें ऐसी हैं जो रात 10 बजे के बाद मौज-मस्ती के लिए मशहूर न्यूयार्क शहर जैसी हो जाती है। जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। दोस्तों के साथ क्लब जाने के शौकीन के लिए नोएडा शहर एक खास जगह है जहां की नाईट लाइफ दिल्ली, गुरूग्राम को पूरी टक्कर देती है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों (Noida clubs with Free Entry) के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

 

1. पब एक्‍सचेंज


आपकी जानारी के लिए बता दें कि नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज (pub exchange) दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

 

2. ब्‍लू क्‍लब और लाउंज


नोएडा सेक्टर 18 में स्थित ब्लू क्लब और लाउंज (Blue Club and Lounge) नोएडा का एक प्रसिद्ध क्लब है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी (cocktail party) का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्‍जॉय कर सकते हैं।


 
3. द आयरिश हाउस


द आयरिश हाउस (The Irish House), नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक ऐसा क्लब है जिसकी रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।