News hindi tv

Haryana Chandigarh Weather: हरियाणा चंडीगढ़ में शिमला जैसी ठंड, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

आईएमडी की ओर से जारी मौसम अपडेट के अनुसार चंडीगढ़ और हरियाणा में आने वाले दिनों में भी कोल्ड डे जारी रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर ठंड को स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।
 | 
Haryana Chandigarh Weather: हरियाणा चंडीगढ़ में शिमला जैसी ठंड, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

News Hindi TV: मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा।


चंडीगढ़ का तापमान गुरुवार को शिमला से चार डिग्री कम रहा। कड़ाके की ठंड पड़ने के चलते पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य जितना रहा। वहीं, शिमला का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।


शहर के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रहा है। इस वजह से लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ का तापमान शिमला से ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है। शहर के अधिकतम तापमान में गुरुवार को नौ डिग्री की गिरावट देखी गई, जिसकी वजह से दिन में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गुरुवार को दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं मिली।


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा।

स्कूलों में 14 जनवरी तक बढ़ी सर्दियों की छुट्टियां
शिक्षा विभाग ने ठंड और धुंध को देखते हुए शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में गुरुवार को निर्देश जारी किया। वहीं, नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों की कक्षाएं 9 जनवरी से लगेंगी। स्कूल का समय 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान स्कूल शिक्षकों का वर्किंग डे रहेगा।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान
शुक्रवार को सुबह और रात के समय घनी से बहुत घनी धुंध रहने की आशंका है। दिन के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को भी सुबह और रात के समय हल्की धुंध रहेगी। हालांकि दिन के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को धुंध की आशंका कम है लेकिन दिन में बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दो फ्लाइटें रद्द, पांच ने देरी से भरी उड़ान
घने कोहरे के चलते गुरुवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली दो फ्लाइटें रद्द रहीं जबकि पांच फ्लाइटों ने तय समय से 2 से 3 घंटे की देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि दिल्ली व बेंगलुरु की फ्लाइट को कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया जबकि पुणे, श्रीनगर, कुल्लू, मुंबई और लेह की फ्लाइटें अपने तय समय से 2-3 घंटे की देरी से रवाना हुईं।