News hindi tv

Mausam Update : 22 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ यहां होगी जोरदार बारिश, जानिए मौसम का ताजा हाल

Today Mausam Update : देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछलें कुछ में हुई बारिश से भी तापमान में कोई गिरावट नही हुई हैं। और इस चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अप्रैल के महीने में जून वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। और इसी बीच मौसम विभाग (weather department) ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी...
 | 
Mausam Update : 22 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ यहां होगी जोरदार बारिश, जानिए मौसम का ताजा हाल 

NEWS HINDI TV, DELHI: Aaj ka mausam - सुबह कई जगहों पर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ हैं। लेकिन दिन में धूप खिलते ही तापमान 40 के करीब पहुंच जाता हैं। पिछले एक-दो दिनों में हवा की गति थोड़ी बढ़ी है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है और बढ़ते तापमान (rise in temperature) में कमी आई।

इससे पिछले शुक्रवार की तुलना में तापमान करीब दो डिग्री कम रहा। लेकिन यह आंशिक राहत थी. रविवार से तापमान फिर बढ़ेगा। अगले छह से सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 22 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार (possibility of drizzle) हैं, लेकिन इससे बढ़ती गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

22 तारीख को यहां होगी बारिश: 

आपको बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री था। यह सामान्य है। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था. हवा में नमी का स्तर 32 से 71 फीसदी रहा. रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। वहीं 22 अप्रैल को एक दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना (chances of rain) है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

जानिये मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल:

जानकारी के लिए जान लें कि 23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी। वहीं 25 से 26 अप्रैल तक तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 से 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

मौसम विभाग (weather department) का अनुमान है कि आने वाली 22 तारीख को दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा लंबे समय तक भारी बारिश की भी संभावना (chances of rain) नहीं है. मई की शुरुआत काफी गर्म हो सकती है. मई के पहले हफ्ते में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।