Bihar News : अंधेरी रात में प्रेमी को बुलाया घर, फिर हुआ यें...

ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ऊपर वाला जोड़ी बनाता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और किसी कारण वश नहीं मिल पाए तो भूल जाने में ही भलाई। इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही है। महिला ने अपने पुराने आशि को मिलने के लिए घर बुलाया और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। जानिये आगे की कहानी- 
 
 

NEWS HINDI TV, DELHI : बिहार के लखीसराय में एक विवाहित महिला को अपने पुराने प्रेमी से मिलना काफी भारी पड़ा। ग्रामीणों ने दोनों को घर में रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। फ‍िर दोनों को पकड़कर घर से बाहर निकाला। रात भर पेड़ में बांधकर रखा। सुबह पंचायती कर दोनों की शादी करा दी। लेकिन महिला अपने पति के पास ही रहना चाहती है। वह अपने प्रेमी के साथ नहीं जाना चाहिए। इधर, अब महिला के पति उसे रखने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला मायके चली है।

जानकारी के अनुसार, बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत वीरुपुर थाना क्षेत्र के तुर्केजनी गांव में एक प्रेमी एवं प्रेमिका को ग्रामीणों ने रात को पेड़ में बांधकर कर रखा। सुबह ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी के सरपंच की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। तुर्केजनी गांव की एक महिला का पूर्व से शेखपुरा जिला के अकरपुर निवासी सचिन कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को जब महिला का पति अपने बहन के यहां निमंत्रण में चला गया तो उसने अपने प्रेमी सचिन कुमार को अपने घर तुर्केजनी गांव बुला लिया। रात को इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो काफी संख्‍या में ग्रामीण वहां आ धमके। दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट करते हुए हाथ पैर बांधकर दोनों को घर से बाहर एक पेड़ में बांध दिया। प्रेमी युगल रातभर पेड़ में बंधे रहे। सुबह ग्रामीणों ने महिला के पति को फोन करके गांव बुलाया। पंचायत के सरपंच द्रोपदी देवी के पति अर्जुन साहनी एवं युवती के ससुराल वालों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने काली मंदिर में महिला की शादी उसके प्रेमी से करा दी।

महिला को दो वर्ष को बेटी है, जो अपने पिता के पास है। घटना की खबर जब सुबह में वीरुपुर थाना को मिली तो थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों के कैद से दोनों को छुड़ाकर वीरुपुर थाना ले गए। प्रेमी प्रेमिका अभी पुलिस सुरक्षा में वीरुपुर थाना में है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि महिला अपने पहले पति के साथ रहना चाहती है। ग्रामीणों द्वारा जबरदस्ती कराई गई शादी को वह मानने को तैयार नहीं है। दोनों के स्वजन को बुलाया जा रहा है। हालांकि पति अब उसे रखने को तैयार नहीं हैं।

इस बीच, महिला को उसके ससुराल वालों ने पनाह देने से मना कर दिया है। पति ने महिला को स्वीकार नहीं किया। महिला पूरी रात घर से बाहर रहकर रात बिताने को विवश हुई। मंगलवार की सुबह अपने मायके शेखपुरा चली गई। पुलिस ने महिला को उसके ससुर के साथ ससुराल भेज दिया तथा उसके प्रेमी सचिन कुमार को छोड़ दिया। लेकिन महिला को पति सहित अन्य सदस्यों ने उसे अस्वीकार कर दिया।