DA Hike Update : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में होगी इतनी बढ़ोतरी

DA Hike Update : मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जल्द ही देश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जिसके तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब इतनी बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बड़ी खुशी की खबर है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कर्मचारियों और पेंशनरों को DA Hike की खुशखबरी कब मिलने वाली है।
 

News Hindi TV, Delhi : देशभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों( employees and pensioners News ) के लिए अच्छी खबर है। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, सरकार अगले महीने यानी मार्च में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते ( DA Hike ) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। तो ऐसे में अब कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब तक कर्मचारियों को सैलरी सातवें वेतन आयोग के तहत मिल रही है तो डीए में ये बढ़ाेतरी भी 7th Pay Commission के फॉर्मूले के आधार पर होने वाली है।


सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता( DA hike latest news ) हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ( CPI-IW ) के आधार पर तय किया जाता है।

अक्टूबर 2023 के बाद नहीं हुई है बढ़ोतरी -

डीए में बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग( 7th Pay Commission ) की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक होगी। अक्टूबर 2023 में कैबिनेट ने आखिरी बार सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत ( DR ) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था। 


महंगाई के आधार पर डीए में वृद्धि -


सरकार देश की महंगाई( DA hike update ) दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। डीए और डीआर वृद्धि वित्तीय वर्ष के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि से निर्धारित होती है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर 2023 में घोषणा की थी कि उनकी सरकार नए साल के दिन से अपने सभी कर्मचारियों को डीए( DA News ) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी देगी।


इतने लाख कर्मचारियों को मिला फायदा-


डीए में बढ़ोतरी के फैसले से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ था। इससे पहले, अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप सी और गैर-राजपत्रित ग्रुप बी स्तर के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस को सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। 2022-2023 के लिए, वित्त मंत्रालय( Finance Ministry ) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए गैर-उत्पादकता से जुड़े बोनस (तदर्थ बोनस) की गणना के लिए ₹7,000 की सीमा निर्धारित की थी।