Delhi Cheapest Market : दिल्ली में ये है कपड़ों की सबसे सस्ती मार्केट, लगी रहती है लोगों की भीड़

Delhi Cheapest Market : शॉपिंग करने के शौकिन लोगों के लिए बड़े काम की खबर। आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती कपड़ों की मार्केट के बारे में बताएंगे। आप यहां पर छोटे से लेकर बड़ों तक सब के कपड़े खरीद सकते है। आपको बता दें कि इसे एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट के रूप में जाना जाता है। आईए जानते हैं इस मार्केट के बारे में पूरी जानकारी.

 

NEWS HINDI TV, DELHI: Cheapest Market in Delhi- दिल्ली में वैसे तो आपको कई बाजार मिल जाएंगे जहां से आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको छोटे से लेकर बड़े तक कई बाजार मिलेंगे जहां से आप कपड़े, फुट वियर से लेकर तमाम चीजों को खरीद सकते हैं।

दिल्ली( Delhi ) में कुछ ऐसे मार्केट भी हैं, जहां से आप थोक का सामान खरीद है। यहां हम ऐसे बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां से आप होलसेल में खरीद सकते हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के गांधी नगर( Gandhi Nagar, Delhi ) बाजार की जिसे एशिया के सबसे बड़े होलसेल मार्केट के रूप में जाना जाता है। जानिए बाजार से जुड़ी डिटेल्स-

इतनी सस्ती मिलती है जींस और शर्ट-

दिल्ली की गांधी नगर मार्केट( Cheapest Market ) में आपको जींस केवल 150 से 200 रुपए में मिल जाएंगी। हालांकि, यहां से आपको जींस का सेट लेना पड़ेगा मतलब 3 से 4 जींस आपको खरीदनी होंगी। जींस के अलावा यहां आपको शर्ट भी कम दामों में मिल जाएंगी। आप यहां से 50 रुपये के दाम पर शर्ट मिल सकती है।


लड़कियां भी हो जाएंगी खुश -

लड़कियां भी गांधी नगर मार्केट से शॉपिंग( shopping from the market ) कर सकती हैं। अगर आप एथनिक कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं तो यहां पर आपको कुर्ती और सूट के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आपको सूट के साथ ही फेब्रिक की भी वैरायटी मिल जाएगी। 


ऐसे पहुंचे इस मार्केट तक-

इस मार्केट( cheapest clothing market ) में जाने के लिए आप कैब, ऑटो या फिर मेट्रो ले सकते हैं। गांधी नगर के लिए सीलमपुर मेट्रो स्टेशन सबसे पास है। आप इस मेट्रो स्टेशन( Metro station ) से उतरकर रिक्शा ले सकते हैं और मार्केट पहुंच सकते हैं। 

इस दिन ना जाएं बाजार-

गांधी नगर मार्केट( Gandhi Nagar Market ) सोमवार के दिन बंद रहती है। यहां शॉपिंग करने के लिए आप वीकेंड पर जा सकते हैं।