Budget 2024 : हर महीने इस उम्र की महिलाओं को मिलेगी इतनी रकम, सरकार ने किया बजट में ऐलान

Delhi Budget 2024 : हाल ही में महिलाओं को खुश कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि दिल्ली की वित्तमंत्री आतिशी ने 4 मार्च को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया हैं। और इस बार बजट में सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया हैं। दरअसल, इस उम्र की महिलाओं को सरकार ने हर महीने इतनी रकम देने का ऐलान किया हैं। इससे जुड़ा पूरी अपडेट जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़े।
 

NEWS HINDI TV, DELHI: हाल ही में दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री आतिशी (Finance Minister Atishi) ने 4 मार्च 2024 को पेश बजट में महिलाओं के लिए एक बड़ी स्कीम का ऐलान किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

यह पैसा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Chief Minister Mahila Samman Yojana) के तहत दिया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से यह स्कीम लागू हो जाएगी। वित्तमंत्री ने इस स्कीम के लिए बजट में 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

लोकसभा के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव:

आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) से 1.5-2 महीने पहले दिल्ली सरकार की इस स्कीम को बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के अलावा कई राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अभी दिल्ली और पंजाब में आम आदमी (AAP) पार्टी की सरकार है।

बिजनेस ब्लास्टर स्कीम का किया ऐलान:

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 2025 तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसों (Public transport buses in Delhi by 2025) की संख्या बढ़कर 10,000 से ज्यादा हो जाएंगी। इनमें 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी। उन्होंने यूनिवर्सिटीज और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स में बिजनेस ब्लास्टर स्कीम का भी ऐलान किया। इसके लिए अगले वित्त वर्ष के बजट में 15 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दिल्ली सरकार ने 4 मार्च को 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्तमंत्री (Finance Minister) ने कहा कि यह बजट रामराज्य की थीम पर पेश किया गया है, जिसका लक्ष्य दिल्ली के लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना है।

10 साल में बजट का आकार हुआ दोगुना:

वित्त मंत्री आतिशी (Finance Minister Atishi) ने कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 में दिल्ली का बजट 30,940 करोड़ रुपये का था। यह बढ़कर अब 76,000 करोड़ रुपये का हो गया है। दिल्ली में 2014-15 से ही आप की सरकार है। अरविंद केजरीवाल तब से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।