Gold Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों मे आया उछाल, जानिए अपने शहर में गोल्ड के ताजा रेट

Gold silver latest rate : आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। आप जानते हैं के शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप भी सोना या चांदी (Gold Silver Price) की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं। तो जानिए नीचें खबर में अपने शहर के आज के ताजा भाव...
 

NEWS HINDI TV, DELHI: अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,580 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) ने बताया कि सोने व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल (मंगलवार)शाम तक चांदी 77,700 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव में बढ़ोतरी:

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव बढ़े हैं। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,400 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 59,600 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 200 रुपए की उछाल देखी गयी है। वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,370 रुपए के भाव से खरीदा। आजइसकी कीमत 62,580 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 210 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल:

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।