News hindi tv

Ajab Gajab : एक ऐसी जगह जहां महिलाएं गैर मर्द से संबंध बना सकती है, पति को भी नहीं है कोई रोक टोक

दुनिया में बहुत सी ऐसी रहस्यमयी जगह हैं जिनके बारे में आज कोई भी नहीं जानता है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिला गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। पति को भी किसी प्रकार की कोई रोक टोक नहीं है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
 | 
Ajab Gajab : एक ऐसी जगह जहां महिलाएं गैर मर्द से संबंध बना सकती हैं, पति को भी नहीं है कोई रोक टोक

NEWS HINDI TV, DELHI : दुनिया में कई ऐसी छुपी हुई जगहें हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों के बारे में पता होगा। वहां के रहन-सहन, संस्कृति इतना अलग है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। हम यहां आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर हैरानी होगी। उस जगह को ‘आइलैंड ऑफ लव’ कहा जाता है। यहां पर पुरुष और महिलाओं को सामान अधिकार मिले हुए हैं। जंगल में एक खुशहाल जिंदगी जी रही यहां की महिलाएं कभी भी किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं। यहां तक कि अगर जब चाहें अपने पति को बदल सकती हैं।


पराए पुरुष के साथ भी संबंध बनाने की छूट

न्यू गिनिया जो इंडोनेशिया के पास एक देश हैं यहां पर ट्रोब्रियांड (trobriand) नाम के आदिवासी रहते हैं। खूबसूरत द्वीप पर रहने वाले इस आदिवासी समुदाय की लाइफस्टाइल काफी अलग है। ये आज भी पारंपरिक तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं। बिना कपड़ों के यहां के लोग रहते हैं। इतना नहीं यहां की महिलाओं को इतनी आजादी जितनी की हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। ट्रोबियांड जाति के महिलाओं को मन होने पर किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की छूट है। वो कई पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं। इसे गलत नहीं समझा जाता है। ये नियम शादीशुदा और कुंवारी लड़कियों दोनों पर लागू होता है। वो पूरी तरह आजाद जिंदगी जीती हैं। मर्दों को भला-बुरा कहने की भी आजादी है।


पुरुष को भी है पराई औरतों के साथ वक्त गुजराने की आजादी


अगर पति के साथ नहीं बन रही है या फिर वो अच्छा नहीं लग रहा है तो वो उसे बदल सकती हैं। मतलब उससे अलग होकर वो दूसरा पार्टनर चुन सकती हैं। हालांकि पुरुषों को भी यह आजादी मिली हुई है। वो फिर पराई औरतों के साथ रिश्ता बना सकते हैं। लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की छूट होती है। शादी के बाद वर्जिनिटी तोड़ने वाला कॉन्सेप्ट यहां नहीं हैं। कुंवारी लड़कियों के लिए घर के बाहर एक अलग तरह की झोपड़ी बनाई जाती है, जिसे बुकुमतुला कहा जाता है। यहां पर लड़कियां अपने प्रेमी के साथ वक्त गुजार सकती हैं।


याम फेस्टिवल में औरतें करती हैं ये काम


इस समुदाय में याम फेस्टिवल मनाया जाता है। इस त्यौहरा में औरतें झाड़ियों में बैठकर आते-जाते पुरुषों का इंतजार करती हैं। जो उन्हें पसंद आ जाता है उसे अपने पास बुलाती हैं और शारीरिक संबंध बनाती हैं। इस समुदाय के लोग जीवन जीने के लिए जंगल में मिलने वाले फल, सब्जी और जानवरों पर निर्भर करते हैं। पुरुष जहां छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। वहीं,महिलाएं मशरूम, फल, सब्जी जुटाती हैं।