News hindi tv

Barabanki UP : कुंवारी समझ कर जिस लड़की से की लव मैरिज, कोर्ट में उसके चल रहे 2 तलाक केस

UP के Barabanki से ये मामला सामने आया है जहाँ एक लड़के ने एक लड़की से Love marriage की, उसे क्या पता था की जिस लड़की को वो कुंवारा समझ रहा है वो पहले से ही 2 बार शादीशुदा है और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है . आइये जानते हैं पूरा मामला 

 | 
Barabanki UP : कुंवारी समझ कर जिस लड़की से की लव मैरिज, कोर्ट में उसके चल रहे 2 तलाक केस

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की प्रेम कहानी अनोखी है। बाराबंकी में पत्नी की मौत के बाद एक शख्स को महिला से प्यार हो गया। दोनों ने आपस में विवाह रचा लिया। लेकिन बाद में पति को पता लगा कि ये महिला पहले भी दो शादियां कर चुकी है।

जिसका अपने दोनों पतियों से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। महिला ने खुद को कुंवारी बताया था। लेकिन ये उसकी तीसरी शादी है। जिसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत दी है।


ये मामला बाराबंकी जिले के देवा थाना के अंडर आने वाले ग्राम अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी में सामने आया है। शिकायतकर्ता 52 साल का अश्विनी कुमार सिंह है। जिसने पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।

उसकी पत्नी रीता देवा का सात साल पहले देहांत हो गया था। उसके दो बेटे राजीव सिंह और आदर्श सिंह है। दो साल पहले उसकी मुलाकात 32 साल की आरती से हुई थी। जो फतहेपुर थाना के इंडियामऊ की रहने वाली है। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई।

शादी के बाद पता लगा, आरती दो लोगों से कर चुकी शादी :


अश्विनी ने आरोप लगाया कि आरती ने खुद को कुंवारी बताकर शादी की थी। शादी के बाद वे लोग साथ नहीं रहते थे। कभी-कभार ही मिलते थे। शादी के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया था।

वह मारपीट करने लगी। काफी समझाने के बाद वह नहीं मानी। जिसके बाद दोनों ने रिश्ता तोड़ने की सोची। जिसके बाद अश्विनी को पता लगा कि आरती पहले ही दो शादी कर चुकी है।


पहली शादी सीतापुर के महमूदाबाद थाना के नबीगंज के रहने वाले मुनेंद्र से की थी। आरती की दूसरी शादी 8 मई 2007 को हुई है। उसने फतेहपुर के दक्षिणी नालापार के रहने वाले अनीस अहमद से विवाह रचाया है। दोनों लोगों से उसके विवाद अलग-अलग कोर्टों में चल रहे हैं। दोनों शादी की बात उसने छिपाई है। पुलिस को शिकायत देकर अश्विनी ने कार्रवाई की मांग की है।