News hindi tv

Best Tourist Spot : भारत की ये 4 जगह हैं वेलेंटाइन डे पर घुमने के लिए है बेहद खास,आप भी बना लें प्लान

Tourist Destination :फरवरी का ये महीना कपल्स के लिए बहुत खास होता है. इस महीने का मौसम बहुत ही सुहावना होता है और घुमने में भी आनंद आता है। अगर आप भी इस महीने में घुमने का प्लान बना रहे है, तो आज हम आपको भारत की ये 4 जगहें के बारे में बताएंगे, जो कि वेलेंटाइन डे पर घुमने के लिए बेहद खास हैं। आइए जानते है इन जगहों के बारे में.

 | 
Best Tourist Spot : भारत की ये 4 जगह हैं वेलेंटाइन डे पर घुमने के लिए है बेहद खास,आप भी बना लें प्लान

NEWS HINDI TV, DELHI: फरवरी वह महीना है जब सर्दी हमसे विदा लेती है और हम जीवंत वसंत ऋतु का स्वागत करते हैं। चिलचिलाती गर्मी शुरू होने से पहले यह आपके लिए अपना बैग पैक करने और सुंदर स्थलों की यात्रा करने का एक आदर्श समय हो सकता है। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बनाने का निर्णय लेते हैं तो भारत में फरवरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की सूची यहां दी गई है।


 

 

UP में आज से बदलेगा मौसम, 3 दिनों तक बारिश के आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

 

 

 

गोवा (Goa)


फरवरी के महीने में गोवा (Goa) का मौसम बहुत अच्छा रहता है। वैसे तो यहां सालभर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन फरवरी में गोवा की रौनक और बढ़ जाती है। गोवा ऐसी जगह है जहां आप लव पार्टनर से लेकर दोस्तों और फैमिली के साथ भी खूब इंजॉय कर सकते हैं। गोवा की नाइटलाइफ आपके लिए यादगार बन सकती है। यहां शानदार बीच, पार्टी और लोग जमकर मस्ती करते हैं। आप भी फरवरी में गोवा घूमने जा सकते हैं।

उदयपुर (Udaipur)


उदयपुर (Udaipur) राजस्थान के फेमस टूरिस्ट प्लेस में शामिल एक बेहद खूबसूरत शहर है। ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन फरवरी में घूमने के लिए शानदार हो सकता है। झीलों के शहर उदयपुर का मौसम फरवरी के महीने में और भी सुहाना होने लगता है। यहां चारों तरफ दिखने वाली अरावली की पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। हल्की ठंड के बीच इस शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। उदयपुर में झील के किनारे सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।


 

Gold Price : सोने के भाव में हुई जोरदार गिरावट, जानिए अपने शहर के सोने के ताजा रेट

सिक्किम (Sikkim)


फरवरी के महीने में घूमने के लिए भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम (Sikkim) भी शानदार ऑप्शन है। यहां आपके कई खूबसूरत झरने, पहाड़िया, प्राचीन मठ देखने को मिलेंगे। ट्रेकिंग के लिए भी सिक्किम अच्छी जगह है। अगर आप नेचर लवर है तो फरवरी में घूमने के लिए सिक्किम बेस्ट है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक शांत और बेहद साफ-सुथरी जगह है।


 

High Court ने बेनामी संपत्ति को लेकर सुनाया फैसला,जानिए कया होती है बेनामी प्रोपर्टी

शिलॉंग (Shillong)


अगर फरवरी के महीने में घूमने का प्लान कर रहे है तो शिलॉंग (Shillong) भी खूबसूरत जगहों में से एक बेहतर विकल्प है। मेघालय की राजधानी शिलॉंग अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर खींचती है। फरवरी में यहां का तापमान न बहुत गर्म और न बहुत ठंडा होता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और हरियाली आपका दिल जीत लेगी। शिलॉंग में आपको दूर-दूर तक प्रदूषण नजर नहीं आएगा।