News hindi tv

Chanakya Niti : ये महिलाएं अपने पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी होते ही बदल जाती है किस्मत

Chanakya Niti - आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलू जैसे दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति, स्त्री, करियर आदि से जुड़ी बातों का गहनता से जिक्र किया है. कहा जाता है इनकी नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों का समाधान कर सकता है. चाणक्य ने स्त्रियों से संबंधित भी कई नीतियां बताई हैं. आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीति में कहा गया है कि पत्नी यदि अच्छे गुण वाली होती है तो पति को बहुत ही  भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिला से अगर शादी हो जाती है तो उसकी किस्मत बदल जाती है। आइए नीचे खबर में जानते हैं भाग्यशाली महिला की पहचान कैसे कर सकते हैं
 | 
Chanakya Niti : ये महिलाएं अपने पति के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी होते ही बदल जाती है किस्मत

NEWS HINDI TV, DELHI:  चाणक्य नीति (According to Chanakya policy) में कहा गया है आप किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट देखकर उसके बारे में काफी जानकारी पता कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप आईब्रो के हिसाब से आपकी होने वाली पत्नी या फिर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में जान सकते हैं कि वो भविष्य में आपके लिए कैसी रहेगी. उसका स्वभाव क्या है, वो सोचती क्या है जैसा आप सब कुछ पता कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आइब्रो आपके और क्या क्या राज खोलती है. 

 


 

Chanakya Niti : इन परिस्थितियों में होती है पत्नी के गुणों की पहचान, जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

समझदार होती हैं ऐसी महिलाएं 

 

 चाणक्य नीति के अनुसार के अनुसार जिन महिलाओं की आइब्रो झुकी हुईं होती हैं वो आमतौर पर बुद्धिमान होती हैं. पढ़ाई लिखाई में भी ये अच्छी होती है और करियर में भी ये हमेशा अच्छे पद पर ही असीन होती हैं. लेकिन ऐसी महिलाएं ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं होतीं हैं।

महत्वाकांक्षी होती हैं ऐसी महिलाएं 

जिन महिलाओं की आइब्रो आपस में जुड़ी हुई हैं वो काफी महत्वाकांक्षी और कामकाजी होते हैं. इनके पास ठीक ठाक दौलत होती है. इतना ही नहीं ये जीवन में अमीरी से जीती हैं और इनके पार्टनर की किस्मत भी इनसे शादी करने के बाद चमक जाती है. 


अशांत रहता है ऐसी महिलाओं का जीवन

 चाणक्य नीति के अनुसार जिन महिलाओं की आइब्रो आपस में जुड़ी होती है उसे शुभ नहीं माना जाता. ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाओं का जीवन अशांत रहता है. इन्हें सब कुछ मिल भी जाए तो भी ये खुश नहीं रह पातीं. लेकिन शरीर के अन्य अंगों की बनावट का भी इसके साथ मेलजोल देखा जाता है. 


जो ठान लेंगी करके रहेंगी ऐसी महिलाएं

अगर किसी महिला की आइब्रो नाक के पास से ऊपर उठी और कनपटी की ओर जाकर दब जाने वाली होती हैं, तो आप काफी लकी हैं. ऐसे लोग जो ठान लेते हैं. वो करके ही मानते हैं.

राजनीति में अच्छी होती हैं ऐसी महिलाएं 

अगर किसी महिला की आइब्रो काफी मोटी और घनी है तो ऐसी आइब्रो शुभ मानी जाती है. घनी आइब्रो वाले व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में काफी अच्छा करते हैं. ऐसे लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है.

ऐसे निशान वाली महिलाएं होती हैं भाग्यशाली- 

Chanakya Niti: ऐसी स्त्रियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, जानें किन बातों से होती है पहचान

1- पैर पर इस जगह हो तिल:


चाणक्य नीति अनुसार  यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर ट्राएंगल मार्क (त्रिकोण चिह्न) हो तो ऐसी महिला किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही ये लड़कियां अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।

2- नाभि के पास हो अगर तिल:


यदि किसी महिला के नाभि के पास कोई तिल या अन्य निशान हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये परिवार का नाम रोशन करती हैं। साथ ही ये लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं।


3- नाक पर हो तिल या मस्से का निशान:


चाणक्य नीति अनुसार यदि किसी महिला की नाक के इर्द-गिर्द तिल या मस्सा हो तो निसंदेह वे एक गुडलक का रूप  होती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं।


 

अगर आपके पास भी हैं 15 साल पुरानी कार या बाइक, तो जान लें ये फायदे वाली बात

4- आंखों की बनावट हो ऐसी:

मान्यता है जिन महिलाओं की आंखे हिरण की आंखों के समान खूबसूरत होती हैं। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। अगर आंख के कोने का हिस्सा लाल है तो ये महिला धनवान भी होती है। साथ ही ये कम उम्र में अच्छा नाम कमा लेती हैं।


5- तलवे पर बने हो ये निशान:


जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। साथ ही ये नौकरी में किसी बड़े पद पर विद्यमान होती हैं।