News hindi tv

Love Story : एक ही लड़की की आई दो बारात, एक प्रेमी लाया तो दूसरी होने वाला पति

एक युवती गांव के ही दर्जी से इश्‍क लड़ा बैठी। परिवार के लोग इसके ख‍िलाफ हो गए। उन्‍होंने होटल मैनेजर युवक से युवती का र‍िश्‍ता कर द‍िया। ज‍िस द‍िन बारात आनी थी उसी द‍िन युवती ने अपने प्रेमी से भी बारात लेकर आने को बोल द‍िया। आइए जानते है पूरी कहानी।
 | 
Love Story : एक ही लड़की की आई दो बारात, एक प्रेमी लाया तो दूसरी होने वाला पति

NEWS HINDI TV, DELHI : ज‍िले के पाकबड़ा में अपने प्यार को पाने को पाने के लिए एक युवती ने दुबई में होटल मैनेजर पद पर तैनात युवक से रिश्ता तोड़कर एक दर्जी से निकाह कर लिया।

 
जिस दिन लड़के को बारात लेकर आनी थी, उसी दिन प्रेमी भी युवती के घर बारात लेकर पहुंच गया। जब मामले की जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। बाद में प्रेमी के साथ ही लड़की का निकाह करा दिया गया।


पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी एक युवती का रिश्ता स्‍वजनों ने गांव में ही लड़के के साथ तय कर दिया था। लड़का दुबई में एक होटल में मैनेजर के पद पर तैनात है। युवती इस रिश्ते के खिलाफ थी। युवती का गांव के ही कपड़ों की सिलाई करने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शादी के हिसाब से मंगलवार को बारात आनी थी। उधर लड़की की बात जब परिवार वालों ने नहीं मानी तो उसने प्रेमी को फोन करके बारात लाने के लिए कहा। प्रेमी पूरे परिवार के साथ बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया।


घर पर तय समय से पहले बारात को देखकर युवती पक्ष के स्‍वजन हैरान हो गए और थोड़ी ही देर में हंगामा हो गया। दरवाजे पर बारात आने से स्‍वजन भी असमंजस की स्थिति में हो गए। युवती ने भी प्रेमी के साथ ही निकाह करने की जिद कर रखी थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।


 पुलिस अफसरों ने गांव के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत किया। इसके बाद गांव में पंचायत का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं इस घटना के बाद जिस लड़के से निकाह तय हुआ था, उसके परिवार को बुलाया गया।


पंचायत में युवती पक्ष ने कहा कि जो दहेज दो दिन पहले भेजा गया था उसको वापस किया जाए। वहीं लड़के पक्ष ने कहा जो हमारा जो खर्चा हुआ, उसका हर्जाना भरकर अपना सामान ले जा सकते हैंं। अंत में मैनेजर लड़के की बारात को वापस कर दिया गया।


उसके बाद युवती की जिद और पंचायत के फैसले प्रेमी के साथ लड़की का निकाह करा दिया गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया बरात को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्षों ने बाद में आपसी सहमति के साथ विवाद को सुलझा लिया था। लड़की की मर्जी से निकाह संपन्न हो गया था।