News hindi tv

Mahindra 5-Door Thar से पहले लॉन्च हुई ये धाकड़ SUV, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक

Mahindra XUV700 diesel MX 7 seater details in hindi : आज के समय में कार का होना हर किसी का सपना होने के साथ जरूरत भी बन चूकी हैं। और अगर आप भी अपनी खुद की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो भारतीय कार बाजार में 5-डोर थार से पहले Mahindra ने चुपके से ये SUV लॉन्च कर दी हैं। जानिए इस कार की कीमत और खासियत के बारे में पूरी डिटेल...
 | 
Mahindra 5-Door Thar से पहले लॉन्च हुई ये धाकड़ SUV, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक

NEWS HINDI TV, DELHI : Mahindra ने अपनी दमदार कार XUV700 का नया वेरिएंट 7 सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया है। अब XUV700 में MX 7 वेरिएंट (MX 7 variants in XUV700) मिलेगा, इसमें डीजल इंजन है। अब तक एमएक्स वेरिएंट 5 सीटर डीजल मॉडल में उपलब्ध था।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने महिंद्रा XUV700 डीजल MX 7 की कीमत (Mahindra XUV700 diesel MX 7 price) 15 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस बिग साइज कार के इंटीरियर फीचर्स और कलर ऑप्शन में कोई चेंज नहीं किया है। बता दें कार का नया 7 सीटर वर्जन 5 सीटर डीजल कार से 40000 रुपये मंहगा है।

क्रूज कंट्रोल और एनालॉग डायल:

और इस नई कार में 2.2 लीटर डीजल इंजन होगा, कार में 7 इंच एमआईडी और एनालॉग डायल है। Mahindra XUV700 में 8 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम है, जो इसके लुक को बढ़ाता है। इस कार में एलईडी लाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। Mahindra XUV700 का टॉप मॉडल 34.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम पर उपलब्ध है।


6 स्पीड गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ:

Global NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में पांच कलर ऑप्शन (Everest White, Midnight Black, Dazzling Silver, Electric Blue, और Red Rage) मिलते हैं। यह कार डीजल पर 153 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देगी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।

Mahindra XUV 700 के बारे में यह भी जानें:-

  • XUV 700 में कुल छह वेरिएंट MX, MX 7, AX3, AX5, AX7, और AX7L आते हैं।
  • इसमें LED हेडलैंप और C शेप LED DRL दिए गए हैं।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
  • कार में 360 डिग्री कैमरा और 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है।