News hindi tv

Night out : इन 5 जगहों पर पूरी रात चलती हैं पार्टी, यहां की नाइटलाइफ पूरे देश में है मशहूर

Chandigarh Night Life : जब बात घूमने की आती है तो सबसे पहले हम दिल्ली या नोएडा जाने की तैयारी करते हैं। लेकिन पंजाब-हरियाणा में भी घूमने लायक कई जगहें हैं जहां विदेशों से भी लोग लुत्फ उठाने आते हैं। अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको चंडीगढ़ की पांच ऐसी जगहें बताने जा रहे हैं जहां आप पूरी रात ठंडक का मजा ले सकते हैं।
 | 
Night out : इन 5 जगहों पर पूरी रात चलती हैं पार्टी, यहां की नाइटलाइफ पूरे देश में है मशहूर

NEWS HINDI TV, DELHI : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन यहां की नाइट लाइफ की बात ही कुछ अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शहर में स्वादिष्ट खाने के अलावा नाइट लाइफ के मिले-जुले रंग भी देखने को मिलते हैं। इस शहर में न केवल आपका मनोरंजन करने के लिए बहुत सारी गतिविधियाँ हैं, बल्कि यह अपनी ग्लैमरस नाइट लाइफ का आनंद (Enjoy the glamorous night life) लेने के लिए देश के कोने-कोने से लोगों को भी आकर्षित करता है।

यह भी एक बड़ी वजह है कि वीकेंड पर चंडीगढ़ शहर की रातें रंगीन हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इसी शहर के आसपास हैं या खास तौर पर चंडीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप जाकर अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। 

1. सुकना लेक:

चंडीगढ़ में शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित सुकना लेक रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। युवाओं के बीच यह जगह काफी फेमस है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड पर इस जगह की रौनक एकदम अलग होती हैं, जो शायद ही आपको इंडिया में कहीं और मिले। यहां आकर आप वाटर स्कीइंग और वोटिंग का मजा ले सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि इस झील का निर्माण 1958 में किया गया था, जोकि 3 किलोमीटर में फैली है। इस जगह पर आने-जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। 

2. लीजर वैली:

लीजर वैली चंडीगढ़ की सबसे फेमस जगहों में से एक है, जिसे चंडीगढ़ शहर की जान के रूप में भी जाना जाता है। 'बगीचों की माला' के रूप में जाने जानी वाली यह जगह उद्यानों की एक श्रृंखला है, जो सेक्टर 1 में राजेंद्र पार्क से शुरू होती है और सेक्टर 53 के दक्षिणी भाग पर जाकर समाप्त होती है। यहां एक से एक खूबसूरत फूल हैं, जिनकी खूबसूरत तस्वीरें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां अच्छा समय बिताने के बाद आसपास के किसी रेस्तरां में जाकर पंजाबी खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

3. बार और पब:

चंडीगढ़ में ऐसे कई नाइट क्लब-पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार हैं, जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए आते हैं। कम शब्दों में कहें तो इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ जीने के लिए बार और पब की कोई कमी नहीं है। एक तरफ जहां ये शहर पंजाबी अंदाज में लोगों की मेजबानी करता है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां आए मेहमानों की जिंदगी को रंगीन बनाने का पूरा क्रेडिट भी इसी सिटी को जाता है। 

4. हॉन्टेड ब्रिज:

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में एक हॉन्टेड ब्रिज है, जो कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि यहां रात में उस लड़के की आत्मा भटकती है, जिसने 20 साल पहले यहां आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद यह साइट डरावनी हो गई। यही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने एक महिला को हाथ में दीपक लिए हुए भी देखा है। वैसे आपको बता दें कि ये ब्रिज सेक्टर 16 में जनरल अस्पताल के रास्ते पर बना हुआ है। 


5. रोज गार्डन:

एशिया के सबसे बड़े उद्यान के रूप में जाना जाने वाला रोज गार्डन रात में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर बने इस उद्यान को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। रोज गार्डन के क्षेत्रफल की बात करें तो यह 30 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है।

इस गार्डन की सबसे मुख्य बात यह है कि इसके अंदर 1600 से भी ज्यादा गुलाब के फूलों की किस्में हैं। गार्डन के अंदर देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैकड़ों प्रजातियों के गुलाब हैं जोकि यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। रोज गार्डन की स्थापना साल 1967 में चंडीगढ़ के पहले प्रशासक एमएस रंधावा ने की थी।