News hindi tv

Delhi की ये 9 जगहें रात में हो जाती हैं रंगीन, पूरी रात अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं मस्ती

Best Nightlife in delhi : अगर भी दिल्ली अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए हैं। या फिर जाने के बारे में सोच रहे हैं। तो अगर आपको भी रात में घूमना - फिरना अच्छा लगता हैं। तो आप दिल्ली की इन 9 जगहों पर अपने दोस्तों के साथ रंगीन नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं। और आपको बता दें कि इन जगहों पर विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए और दोस्तों के साथ मौज - मस्ती करने आते हैं। जानिए इन जगहों के बारें में...
 | 
Delhi की ये 9 जगहें रात में हो जाती हैं रंगीन, पूरी रात अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं मस्ती

NEWS HINDI TV, DELHI : अगर हम नाइटलाइफ़ की बात करें तो मुंबई के बाद अगर किसी शहर की नाइटलाइफ़ (nightlife) सबसे अच्छी है, तो वह दिल्ली है। राजधानी से बेहतर विकल्प आपको कहीं और नहीं मिल सकता। दिल्ली दिन में जितनी खूबसूरत है उतनी ही रात में भी। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी जब हम राजधानी की जगहों को देखते हैं तो सोचते हैं कि यहां देखने के लिए सिर्फ इमारतें और छोटे-बड़े मॉल ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी रात में शहर देखा है? रात में चमचमाती लाइट्स (twinkling lights) में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है।


अगर रात में घूमने की बात करें तो यहां रात 10 बजे के बाद भी देखने के लिए बहुत कुछ है। पूरे दिन की थकान दूर करने के लिए ऐसी शांत और मजेदार जगहें आपके अनुभव को जरूर बेहतरीन बनाएंगी। तो दोस्तों आज ही तैयार हो जाइए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों के लिए (best nightlife spots in Delhi) निकल पड़िए।

1. मूलचंद परांठे (Moolchand Paratha):

देर रात तक चलने वाला लोकप्रिय पराठा रेस्तरां (Paratha Restaurant) जो कुछ साल पहले तक सुबह 5 बजे तक परोसा जाता था, अब केवल रात 11.30 बजे तक ही सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ यहां कम नहीं हुई है, यहां के पराठों का स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। यहां से अलग-अलग वैराइटी वाले स्टफ पराठे भी घर के लिए पैक करवाकर ले जा सकते हैं।


2. प्रिवी, कनॉट प्लेस (Privy, Connaught Place):

दिल्ली के केंद्र में स्थित, प्रिवी Delhi के सबसे अच्छे पार्टी स्थानों में से एक (Privy, Connaught Place) है । इसमें बॉलीवुड नाइट्स से लेकर ईडीएम नाइट्स, वीआईपी लाउंज और एलईडी लाइट्स से जगमगाता एक बड़ा डांस फ्लोर है। यहां खाने-पीने की भी खूब व्यवस्था है, जहां पर आप फूडी मूड को एकदम शांत कर सकते हैं। अगर आपकी लड़कियों की टोली है, तो रात में गुरुवार के दिन प्रिवी जाना न भूलें ।


3. क्लब बीडब्ल्यू, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (Club BW):

आप अगर संगीत की शौकीन हैं तो आपके फ्रेंड्स के साथ दिल्ली के BW क्लब (Club BW) में जरूर जाना चाहिए। यहां खुशनुमा माहौल में आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे। 
बीडब्ल्यू में आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर ज़रूर आएं। यहां का दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट क्लब में आप जमकर मस्ती कर कर सकते हैं। इसमें एक ही जगह पर एक डांस फ्लोर, एक लाउंज और एक बार भी है। 


4. इंडिया गेट का लें मजा:

दिल्ली का इंडिया गेट (India Gate) एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं। इंडिया गेट के सामने लगे आइसक्रीम के ठेले से आइसक्रीम ले सकते हैं, यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।


5. मुरथल भी जा सकते हैं:

दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट (nightout) के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है।


6. पंडारा रोड भी जाएं:

दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड (Best Vegetarian Food) के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।
 

7. जैन चावल वाला:

कनॉट प्लेस (Connaught Place) में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।

8. राजिंदर दा ढाबा:

सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट (Best for night travelers in Delhi) है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है, और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।
 

9. हौज खास गांव:

दिल्ली के ये जगह भी ऐसी है, जहां 12-1 बजे भी भीड़ दिख जाती है। हौज खास विलेज में कई पार्क हैं, क्लब्स हैं छोटे-मोटे खाने के कैफे हैं, यही नहीं यहां स्ट्रीट फूड भी रात 10 बजे के बाद लगे रहते हैं। तो जब भी खाने-पीने का दिल करें एक बार यहां दोस्तों के साथ जरूर आएं।