News hindi tv

Night out के लिए फेमस हैं Noida की ये 7 जगहें, पूरी रात रंगीन रहता हैं माहौल

Best Nightlife In Noida : अगर आपने भी अपने दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ रंगीन नाइटलाइफ (colorful nightlife) का मजा लेने का मन बना लिया हैं। और हाल ही में किसी खास और फेमस जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको नोएडा की ऐसी 7 जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जो नाइट आउंट (Night out) के लिए मशहूर हैं। और जहां पर आप पूरी रात अपने दोस्तों के साथ रंगीन नाइट लाइफ का मजा ले सकते हैं। जानिए इन जगहों के नाम और लोकेशन के बारे में...
 | 
Night out के लिए फेमस हैं Noida की ये 7 जगहें, पूरी रात रंगीन रहता हैं माहौल

NEWS HINDI TV, DELHI : नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ़ (Noida ki nightlife) के लिए युवाओं के बीच मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। यहां कई पब और रेस्टोरेंट हैं जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगे। शाम होते ही यहां के क्लबों और रेस्तरां में युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। रात होते ही ये जगहें और भी रंगीन हो जाती हैं। तो आइए हम आपको नोएडा के बेस्ट क्लबों (Best clubs of Noida) के बारे में बताते हैं, जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

1. ​नोएडा पब एक्‍सचेंज:

 


आपको बता दें कि Noida के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का बेस्‍ट क्‍लब (Pub Exchange Best Club of Delhi NCR) माना जाता है। नोएडा का यह पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां शराब की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। ड्रिंक्‍स की कीमतों में ग्राहकों की मांग के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक लाइव बैंड यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों को यहां से लौटने का मन तो हो ही नहीं सकता। बात अगर ड्रिंक की करें, तो आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल जरूर ट्राय करना चाहिए। यह क्‍लब दोपहर 12:30 से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है। दो लोग 1400 रुपए में भरपेट भोजन कर सकते हैं, वो भी ड्रिंक्स के साथ।


2. ब्‍लू क्‍लब और लाउंज:

ब्लू क्लब (blue club) और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में बनाया गया है। यह भी नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लब की श्रेणी में आता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए आदर्श स्थान है। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर चखें। यहां दो लोग कुल 1800 रुपये में पूरी रात का मजा ले सकते हैं।

3. रूवेज़, नोएडा:

जिन लोगों को कॉकटेल पार्टी का शौक है, उनके लिए नोएडा में रूवेज एक स्‍पेशल प्‍लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्‍तों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए मजबूर कर देगी। यहां अंदर छत पर बनी एक ग्‍लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।


​4. क्लब 44

क्लब 44 नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से (Club 44 is one of the best clubs in Noida) एक है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी प्रवेश राशि पूरी तरह से आपके बजट में है। तो अगर आप स्टूडेंट हैं तो यहां आसानी से जा सकते हैं। क्लब में स्टाइलिश फर्नीचर (Stylish furniture in the club) के साथ इनडोर और आउटडोर बैठने की व्यवस्था भी है। सेक्टर 44 स्थित इस क्लब में आप सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

5. द आयरिश हाउस:

द आयरिश हास की रात काफी रंगीन होती है। नोएड़ा के सेक्‍टर 18 में बने इस क्‍लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेंगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्‍ध है। यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ ड्रिंक्‍स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्‍लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्‍ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्‍लान बनाएं और नाइट लाइफ एन्‍जॉय करें।

6. फैट टाइगर:

नोएडा में फैट टाइगर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट सीरीज है, जो अपने रोमाचंक मेन्‍यू आइटम के लिए पॉपुलर हो रहा है। 22 शहरों में इसके 50 से ज्‍यादा आउटलेट हैं। अगर आप खाने के शौकीन है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां का मेन्‍यू हाल ही में लांच हुआ है, जहां आपको राइस बाउल के डिफरेंट वेरिएंट मिलेंगे, जैसे पनीर टिक्का राइस बाउल, चिकन टिक्का राइस बाउल और चिकन पॉपकॉर्न राइस बाउल। हर राइस बाउल को बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार करने की कोशिश की गई है। स्वादों का यह मिश्रण आपको यहां आने के लिए मजबूर जरूर कर देगा।


7. रूवेज़, नोएडा:

जिन लोगों को कॉकटेल पार्टी का शौक है, उनके लिए नोएडा में रूवेज एक स्‍पेशल प्‍लेस हो सकती है। नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। साथ ही इसका इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो आपको पार्टनर और दोस्‍तों के साथ सेल्‍फी लेने के लिए मजबूर कर देगी। यहां अंदर छत पर बनी एक ग्‍लास की छत इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।