News hindi tv

Jeep और Fortuner को मात देने आ गई Skoda की ये पावरफुल कार, जानिए खासियत

Skoda : स्कोडा कंपनी ने हाल ही में अपनी नई कार को पेश करने वाली है। स्कोडा की ये कार  Fortuner और Jeep को कड़ी टक्कर देने वाली है। कंपनी ने Škoda Kodiaq के अपडेट वर्जन का स्कैच सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

 | 
Jeep और Fortuner को मात देने आ गई Skoda की ये पावरफुल कार, जानिए खासियत

NEWS HINDI TV, DELHI : इंडियन कार बाजार में स्कोडा कार अपने दमदार पावरट्रेन और धाकड़ सेफ्टी के लिए अलग ही पहचान रखती है। अब कंपनी जल्द ही अपनी नई SUV पेश करने वाली है। इस नई कार की आहट भर से बाजार में इस सेगमेंट की MG Gloster, Toyota Fortuner और Jeep Meridian की त्यौरियां चढ़ गई है।

नई कार में दमदार फीचर्स 


स्कोडा ने अपनी 2023 Škoda Kodiaq के अपडेट वर्जन का स्कैच जारी किया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के बीच यह जमकर वायरल हो रहा है। इस नई कार में कंपनी इस बार कई नए फीचर्स और कम्फर्ट राइड का दावा दे रही है। स्कैच में यह कार पहले से ज्यादा दमदार लग रही है।


4 अक्टूबर 2023 को नई कार पेश होगी


इसका फ्रंट से बेहद sculptural लुक लग रहा है, इसमें इस बार LED मैट्रिक्स हेडलाइट मिलेंगी। जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2023 को कंपनी अपनी इस कार को पेश करेगी। इसमें 17 से 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए जाएंगे। कार में आरामदायक सस्पेंशन दिया जाएगा।


1984 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन


Skoda Kodiaq कंपनी की 7 सीटर SUV कार है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 38.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार का टॉप मॉडल 41.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। फिलहाल बाजार में इसके तीन वेरिएंट उपलब्ध है। इसमें 1984 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है।

यह नई जेनरेशन कार होगी, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm का और बूट स्पेस 270 लीटर का होगा। यह धाकड़ कार चार से अधिक अट्रैक्टिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कंपनी की यह 4 व्हील ड्राइव कार है, जिसमें सड़क पर 187.74 Bhp की पावर मिलेगी।


मिलता है 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन


इस जानदार कार में 12.78 kmpl की हाई माइलेज मिलेगा। यह कंपनी की पेट्रोल कार है। इसके तीन वेरिएंट Style, Sportline, और Laurin & Klement आता है। कंपनी अपनी इस शानदार कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन देता है। इसमें 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलता है।


सीट में मिलेगा मसाज फंक्शन 


कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। कार की सीटें मसाज फ़ंक्शन के साथ हवादार और गर्म करने के ऑप्शन के साथ ऑफर की जाती हैं। इसमें 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।