News hindi tv

Goa की ये 5 जगहें हैं बेहद खूबसूरत, यहां देसी - विदेशी खूब करते हैं मौज-मस्ती

visit beautiful places : अक्सर लोगों का सपना खूबसूरत जगहों पर घूमने का होता है, जहां अगर आप अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। और वहां की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। गोवा 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में पूरी डिटेल...
 | 
Goa की ये 5 जगहें हैं बेहद खूबसूरत, यहां देसी - विदेशी खूब करते हैं मौज-मस्ती

NEWS HINDI TV, DELHI: गोवा का नाम सुनते ही मौज-मस्ती का ख्याल आता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। गोवा एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन (Perfect holiday destination) है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ पब्स, कई पार्टी प्लेसेस, बीचेस और देखने लायक जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गोवा में छुपी और भी जगहों पर घूमन चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने गोवा ट्रिप (Goa Trip) पर देख सकते हैं। 

1. कैलंगुट बीच:

गोवा में कैलंगुट बीच (Calangute Beach in Goa) काफी मशहूर है। यह बीच अपने आकर्षित दृश्यों, वाटर फॉल और कई शानदार एक्टिवीटीज के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।

2. चपोरा किला (Chapora Fort):

इस किले को दिल चाहता है के रूप में भी जाना जाता है। मतलब अगर आपने दिल चाहता है मूवी देखी है तो इस किले को देखकर ही आपको आमिर, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना का वो सीन याद आ जाएगा जिसमें वो तीनों किले के किनारे खड़े होते हैं।


3. क्रोला घाट (Crolla Ghat):

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो क्रोला घाट आपकी सूची में होना चाहिए। ये घाट गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमाओं के चौराहे पर पाए जा सकते हैं। यह पणजी के उत्तर-पूर्व में सड़क से लगभग 50 किमी दूर स्थित है। आप वर्जित भेड़िया-साँप जैसे लुप्तप्राय जानवरों की कुछ प्रजातियाँ देख सकते हैं।


4. बॉम जिसस बसिलिका चर्च:

आप बॉम जिसस बसिलिका चर्च (Bom Jesus Basilica Church) जा सकते हैं। यहां आप शांति से कुछ पल बिता पाएंगे। ये पुराने गोवा में है। ये यहां के सबसे पुराने चर्च में से एक है। आपको यहां भी जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए।

5. दूधसागर वॉटरफ़ॉल (Dudhsagar Waterfall) :

दूधसागर वॉटरफ़ॉल भारत के सबसे ऊंचे झरनों में भी गिना जाता है। यहां दूधसागर वॉटरफ़ॉल (Dudhsagar Waterfall) झरने का पानी लगभग 1,020 फ़िट की ऊंचाई से गिरता है। मानसून के मौसम में दूधसागर वॉटरफ़ॉल अपने वेग पर होता है क्योंकि इस दौरान पानी का प्रवाह ज़्यादा होता है। यहां पर कई देशी-विदेशी टूरिस्ट वॉटरफ़ॉल के नीचे नहाने के साथ-साथ हाईकिंग और ट्रैकिंग करने आते हैं।