News hindi tv

रात का मजा लेने के लिए बेस्ट है Delhi NCR की ये जगहें, पूरी रात एंजॉय करते हैं लोग

Delhi NCR Night Life : आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या फिर अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, तो दिल्ली एनसीआर की कई जगहें अपनी नाइटलाइफ (Delhi NCR Night Life) के लिए काफी मशहूर है। ये जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। यहां ऐसे कई क्लब जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं उन क्लबों के बारे में जहां आप पूरी रात मौज-मस्ती कर सकते हैं।

 | 
रात का मजा लेने के लिए बेस्ट है Delhi NCR की ये जगहें, पूरी रात एंजॉय करते हैं लोग

NEWS HINDI TV, DELHI: दिल्ली की नाइटलाइफ (Delhi nightlife) बहुत जबरदस्त है। कुछ जगह रात का आखिरी गाना 10:30 बजे होता है, तो वहीं कुछ 12:30 बजे होता है। जब ऐसी मौज मस्ती लोगों के लिए इतनी जल्दी खत्म हो जाती है, तो हर किसी को बेमन से घर जाना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कई पब ऐसे हैं, जहां लोग 3 या कहीं तो 4 बजे तक भी पार्टी कर सकते हैं। अगर आपको इस बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी, तो चलिए फिर इन कैफे के बारे में आज जान लीजिए। शायद ये संडे आपका जबरदस्त बन जाए।

द इलेक्ट्रिक रूम - The Electric Room


द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से एक (One of the best clubs in Delhi)  है। यहां की नाइटलाइफ आपको गोवा का फील करा देगी। लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देते हैं। यह क्लब कॉकटेल और मॉक-टेल के अपनी कई वेरायटीज के लिए भी जाना जाता है, जिसका मजा आप पूरा रात यहां लेकर ले सकते हैं।
खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो के लिए कीमत : 4900 रुपए


लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3 - LIT BAR & RISTORANTE, GK-3

LIT Bar & Ristorante ग्रेटर कैलाश 3 के कोने में स्थित है। यहां आप स्मोकी बार और ग्रिल का मजा ले सकते हैं। यहां की धीमी लाइट, और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेती है। ये स्वादिष्ट कॉन्टिनेंटल और इटालियन खाना बेहद टेस्टी है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का स्वाद लेना न भूलें। ये रेस्टोरेंट अपने म्यूजिक से भी माहौल बना देता है। शनिवार रात को दिलचस्प बनाने के लिए ये जगह बेस्ट जगह।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो के लिए कीमत: 1200 रुपए

 

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब - The Hong Kong Club


अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेशी खाना और ड्रिंक्स का मजा लेना पसंद करते हैं, तो आप हांगकांग क्लब जा सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां पार्टी का भी मजा ले सकते हैं। न नाचने वाला इंसान भी यहां के मजेदार म्यूजिक पर थिरकने लगते हैं। साथ ही यहां के हर तरह के खानों का मजा लेना न भूलें।
कहां : दाज़ दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे

क्लब बीडब्ल्यू - Club Bw


पार्टी करने के लिए ये जगह भी एकदम परफेक्टपार्टी करने के लिए ये जगह भी एकदम परफेक्ट है। आपको क्लब बीडब्ल्यू में लोगों की काफी अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप इस तरह के व्यक्ति हैं, जिन्हें खाने के साथ-साथ मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा चाहिए होता है, तो एक बार यहां जरूर आए।
कहां: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली - Playboy Club New Delhi


पार्टी करने के लिए भी ये जगह परफेक्ट है। क्लब बीडब्ल्यू जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की काफी भीड़ भी दिख जाएगी। यहां आप रात के 3 बजे तक हर एक चीज का लुत्फ उठा सकते हैं। फिर चाहे वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर कोई इस जगह को बेहद पसंद करता है।
कहां: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक