News hindi tv

Hero की ये धासूं बाइक 66 किलोमीटर की देती है माइलेज, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

Hero Xtreme 125R details in hindi : अगर हाल ही में नई बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आज हम आपको हीरो की एक ऐसी खास बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो 66 किलोमीटर का माइलेज देती हैं। और जिसकी कीमत भी कम हैं। और इस बाइक का 10 लीटर का फ्यूल टैंक हैं। जानिए इस बाइक की कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी डिटेल...
 | 
Hero की ये धासूं बाइक 66 किलोमीटर की देती है माइलेज, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

NEWS HINDI TV, DELHI : युवाओं को आकर्षक रंग और तेज रफ्तार बाइक पसंद आती है। ऐसी कई बाइक्स 100 से 125 सीसी इंजन पावर में आती हैं। इनमें सुरक्षा और ज्यादा माइलेज के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।


आपको बता दें कि भारतीय बाजार में ऐसी ही एक बाइक है Hero Xtreme 125R. यह बाइक शुरुआती कीमत 96805 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कंपनी अपनी इस बाइक में स्टाइलिश लाइट और स्प्लिट सीट देती है।
 

बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी:

जानकारी के लिए बता दें कि Hero Xtreme 125R में 124.7 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 66 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। इसमें LED हेडलैंप दिए गए हैं। बाइक का में 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉक जनरेट होता है। बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक आती हैं।


5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन:

Hero की यह बाइक बाजार में पहले से मौजूद TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar NS125 से मुकाबला करती है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो दोनों टायरों पर एक्ट्रा कंट्रोल देता है।


Hero Xtreme 125R में मिलते है ये फीचर्स:-

  • बाइक में 136 kg का वजन है।
  • इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।
  • बाइक की सीट हाइट 794 mm की है।
  • Hero की इस बाइक में 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।