News hindi tv

चाचा ने अपनी ही भतीजी को धमकी देकर बनाए संबंध, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दुष्कर्म की खबर सामने आई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली युवती के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया और फिर किसी को न बताने की धमकी दी। जानिये पूारा मामला-
 | 
चाचा ने अपनी ही भतीजी को धमकी देकर बनाए संबंध, जानिए पूरा मामला

NEWS HINDI TV, DELHI : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 9वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। लड़की से दुष्कर्म उसके ही अपने चाचा ने किया है। बताया गया है कि जान से मारने की धमकी देकर कई बार वह लड़की से संबंध बना चुका था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर पता चला की लड़की गर्भवती हो गई है। इसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोका था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।

रो-रोकर बताया

बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।

रायगढ़ भागते समय गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


महिला का बनाया था अश्लील वीडियो

ऐसा पहली बार नहीं है कि आरोपी ने इस तरह से कोई हरकत की हो। इससे पहले भी आरोपी ने एक महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था। इस मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

4 महीने पहले कांकेर जिले में एक मुंहबोले भाई ने बहन से रेप किया था। उसने घर में अकेली पाकर उससे संबंध बनाया था। फिर धमकी देकर कई बार उससे रेप किया। जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ था।

घर में घुसकर रेप, 12वीं की छात्रा प्रेग्नेंट


 8 महीने पहले राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।ं