News hindi tv

UP News : यूपी होगा 2 लेन हाईवे वाला पहला प्रदेश, 13 स्टेट हाईवे के लिए 753 करोड़ पास

UP News - अब यूपी दो लेन स्टेट हाईवे वाला प्रदेश होगा। सरकार ने 753 करोड़ रुपये का स्वीकृत दे दी है। इस रकम से राज्य के बचे 13 सड़कें डबल लेन की होंगी... इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जाप्रदेश नने के लिए खबर को पूरा पढ़े। 

 | 
UP News  :  यूपी होगा 2 लेन हाईवे वाला पहला प्रदेश, 13 स्टेट हाईवे के लिए 753 करोड़ पास

NEWS HINDI TV, DELHI : उत्तर प्रदेश लोक निर्माण (PWD) मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश के सभी राजमार्ग अब न्यूनतम 2 लेन चौड़े हों जाएंगे। राजमार्गों की 13 परियोजनाओं को 2 लेन चौड़ा किए जाने की योजना पास कर दिया गया है।"

 

 

 

 


260 किमी चौड़ी होंगी सड़कें-


जितिन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश के विभिन्न राज्य मार्गों की 13 परियोजनाएं शामिल की गई है, जिनकी लम्बाई 260 किलोमीटर है। इस कार्ययोजना की लागत 753 करोड़ रुपये तक आएंगी। देश में अब कोई भी राज्य राजमार्ग दो लेन से कम चौड़ा नहीं बचेगा।"

प्रदेश के 8 जिलों की रफ्तार बढ़ेगी-


इन 13 परियोजनाओं में सबसे ज्यादा फायदा फतेहपुर जिले को मिलेगा। जिले में 3 परियोजनाओं को शामिल किया गया है।शाहजहांपुर और जालौन की 2-2 मार्ग हैं। बाकी के जिले गाजीपुर प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के 1-1 परियोजना शामिल हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में हो जायेगा चौड़ीकरण-


निर्माण विभाग मार्च 2023 तक इस कार्य को पूरा कर लेगा। इसके लिए उच्च स्तरीय तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एक साथ सभी 13 परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। इससे पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक प्रदेश को रफ़्तार मिलेंगी। प्रदेश में उच्चगुणवत्ता वाली सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

7 मीटर के होंगे स्टेट हाईवे-


वर्तमान में बचे हुए इन 13 हाईवे की चौडाई 3 से 5 मीटर ही है। जिसको मानको के मुताबिक बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के जो मानक हैं, उसके अनुसार अब सभी स्टेट हाईवे कम से कम 7 मीटर चौड़े किए जाएंगे। इन हाईवे के बीच में जहां पर बस्ती और आबादी वाले क्षेत्रों में वहां रोड को पहले और बाद में भी चौड़ा किया जाएगा। जिसमें टाइल्स के सात फुटपाथ बनाये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

31 हाईवे पिछले वर्ष हो चुके हैं दो लेन-


पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में 643 किमी लंबे राजमार्गों का चौड़ीकरण किया जा चुका है। जिसमें 4 से लेकर 38 किलोमीटर तक के मार्ग को टू लेन किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में 31 स्टेट हाईवे पूरी तरह से टू लेन किये जा चुके है। इन हाईवे के बीच-बीच में कुछ हिस्से सिंगल लेन थे। इन कार्यों पर करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत आई थी।