News hindi tv

Saving Account : एक व्यक्ति अधिकतम कितने बैंक खाते खोल सकता है, जान लें RBI का नियम

Saving Account : आज के दिन हर किसी का बैंक में अकाउंट है। लोग अपनी जरुरत के हिसाब से बैंक में खाते खुलवा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति अपने नाम अधिकतम कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस खबर में बताने वाले है आरबीआई के नियम के मुताबिक आप अपने नाम अधिकतम कितने बैंक खाते खुलवा  सकते हैं।

 | 
Saving Account : एक व्यक्ति अधिकतम कितने बैंक खाते खोल सकता है, जान लें RBI का नियम

NEWS HINDI TV, DELHI: आज के समय में लगभग सभी का बैंक खाता( Bank Acount ) तो होता ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं( Government Schemes ) का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। बच्चों को भी बैंक खाता खोला जा सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं आपके अपने नाम पर कितने बैंक खाते खोल सकते हैं( How many bank accounts can a person open? )। आरबीआई ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं।

अपनी जरूरतों के अनुसार ओपन करें बैंक अकाउंट-

लोगों के पास अपनी जरूरतों के अनुरूप बैंक खाता खोलने का विकल्प होता है। जिसमें करंट अकाउंट( current bank account opening ), सैलरी अकाउंट, जॉइंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट( savings account ) शामिल है। प्राइमरी बैंक खाते की बात करें तो वह सेविंग अकाउंट है। जो अधिकतर लोग ओपन करवाते हैं। क्योंकि इसमें जमा राशि पर आपको ब्याज भी मिलता है। जिनके लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन ज्यादा होते हैं ऐसे लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं।

जिसमें अधिकतर बिजनेस( Business ) वाले लोग शामिल होते हैं। सैलरी अकाउंट वेतनभोगियों के लिए होता है। जिसमें आपको मिनिमम बैंलेस रखने की आवश्यकता नहीं होती। यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है। जॉइंट अकाउंट( How to open joint acount ) आप अन्य किसी व्यक्ति जैसे अपने पति-पत्नी या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ ओपन करवा सकते हैं।


कौन कितने खाते ओपन कर सकता है ?


यह कोई फिक्स नहीं है कि भारत में कोई व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट ओपन कर सकता है। इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं। आरबीआई( Reserve Bank Of India ) ने कोई सीमा तय नहीं की है। आप जितने ज्यादा बैंक खाते ओपन करते हैं उन सभी का आपको ध्यान रखना होता है।


जैसे आप कौन सा विकल्प चुनते हैं उसके अनुसार आपको सभी खातों को मैनेज करना होता है। आप चाहे तो अलग-अलग बैंकों के साथ भी सेविंग या अन्य खाते ओपन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बैंकिंग के सभी नियमों( Banking rules ) का पालन करना होगा।