News hindi tv

Gold Price Today : सोने की कीमतों में फिर से आया उछाल, जानिये 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Rate 16th February 2024 : इस शादियों के सीजन में सस्ते हुए सोने के चलते लोगों ने खूब खरीददारी की है। इससे मार्केट में सोने चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। लेकिन आज फिर सोने के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइए जान लेते है देश के किस शहर में कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना...

 | 
Gold Price Today : सोने की कीमतों में फिर से आया उछाल, जानिये 10 ग्राम सोने का रेट

NEWS HINDI TV, DELHI : सोने के भाव में बदलाव आए दिन होते रहते है। काफी समय से सोने के भाव में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। देश में 22  कैरेट गोल्ड का रेट 57,000 के ऊपर आ गया (gold price today) है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 62400 रुपये के भाव के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 200 रुपये से लेकर 300 रुपये की  तेजी आई है। दिल्ली में सोने का भाव 62,440 पर है। सिल्वर का रेट 75,600 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में सोने का आज का रेट


दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,440 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का सोने का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का सोने का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


इन शहरों में 16 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर    22 कैरेट गोल्ड का रेट    24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद    57,150    62,340
कोलकाता    57,100    62,290
गुरुग्राम    57,250    62,440
लखनऊ    57,250    62,440
बंगुलरु    57,100    62,290
जयपुर    57,250    62,440
पटना    57,150    62,340
भुवनेश्वर    57,100    62,290
हैदराबाद    57,100    62,290

सोने के दाम इन कारणों पर करते हैं निर्भर 


सोने के भाव (price of gold) काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।